fino payment bank csp कैसे करें apply | फिनो बैंक मित्र कैसे बनें? जाने पूरी process|

 

fino payment bank csp  कैसे करें apply | फिनो बैंक मित्र कैसे बनें? जाने पूरी process|


fino payment bank csp
fino payment bank csp

दोस्तों, आज हम आप के लिए इस आर्टिकल में fino payment bank csp सम्बन्धि जानकारी लाये है, जिस में हम आप को fino payment bank csp क्या  है? उसके फायदे क्या है? Fino payment bank से जुड़कर हम कितना कमा सकते है? फिनो बैंकमित्र को कितना कमीशन मिलता है? हम fino bank  की csp कहाँ खोल सकते है? इस के लिए किस तरह से हमें आवेदन करना चाहियें? ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की process क्या है? Fino बैंक की csp के लिए क्या जरूरी दस्तावेज होते है? Fino bank की csp खोलने के लिए जरुरी निकष क्या है? इन  सभी बातों को हम step by step जानेंगे।


फिनो पेमेंट बैंक क्या है ? Fino payment bank details 

बैंक शब्द को सुनकर आप समझ ही गये होंगे की यह किसी प्रकार का एक बैंक है जो आर्थिक तौर पर लेनदेन की प्रक्रिया को सुलभ और सरल बनाता है। इस के बारें में हम थोडा अधिक जान लेते है।


Fino payment bank एक डिजिटल पार्टनर के रूप में उभरा हुआ एक बैंक पार्टनर है जो हमें अपने बैंक के से जोड़कर हमारी bank balance enquiry के साथ, पैसे जमा करना , पैसों की निक्कासी, हमारे इन्शुरन्स से जुड़े कामों को सरल बनता है। जिस के लिए हमें अपने बैंक में जाकर सम्बन्धित कामों की परेशानी नही उठानी पडती। साथ ही fino payment bank आप को कई तरह से सुविधाएँ प्रदान करती है। जैसे, 

  • इस के द्वारा एक जगह से तुरंत दूसरी जगह पैसे भेजे जाते है।

  • विदेशों से अपने प्रियजनों द्वारा भेजे गये पैसे सरलता से प्राप्त कर सकते है।

  • कैश टू अकाउंट से अब फंड ट्रांसफर आसानी से हो जाता है।

  • जहाँ बैंक सुविधा नही है ऐसे गावं, कस्बें, और इलाकों में भी fino bank बैंकिंग सुविधाएँ देता है।


Fino payment bank ग्राहकों की सुविधाओं के लिए काम करता है। जिस का उद्देश्य ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवा के साथ बैंकिंग process को सरल बनाना भी है। इस की शुरवात सन 2006 में fino paytech के नाम से हुई थी जिस को ऋषी गुप्ता द्वारा शुरू किया गया था। जिसे 2017 में payment bank का लायसेंस प्राप्त हुआ और fino paytech का नाम बदलकर fino payment bank हो गया।


फिनो पेमेंट बैंक के 50000 से भी अधिक आउटलेट पूरे भारत में मौजूद हैं, जो देश के 410 शाखाओं व 25 हजार बैंक बिंदुओं के साथ लाइव होने वाला पहला बैंक बना है, जिसका अधिक लाभ देश के ऐसे क्षेत्रों तक पहुँचाया गया है, जहाँ इलाके बेहद ही पिछड़े होने के कारण वहाँ नागरिकों को बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध नहीं हो पाती थी।

Fino bank का full form 

 Financial Inclusion Network and Operations - FINO एक ऐसा एकीकृत प्रौद्योगिकी मंच और वितरण चैनल जो छोटे शहरों, गावों, कस्बों तथा इलाकों में रह रहे लोगों को सौर्सिंग और सर्विसिंग को सरल बनाने के लिए काम करता है।

fino payments bank csp क्या है ?

Fino payment bank csp याने फिनो मित्र या फिनो बैंक मित्र के तौर पर जाना जाता है। जिस के माध्यम से FIno payment bank हमें अपने घर, कस्बें, इलाकें या गॉव में रहकर अपने आस-पड़ोस के लोगों के लिए बैंकिंग क्षेत्र से जुडी सभी सुविधाओं  के साथ टिकट बुकिंग, इन्शुरन्स, payment लेन-देन जैसे व्यवहारों की सुविधाएँ प्रदान करने का काम देता है। जिस के बदलें में हमें अच्छी इनकम (कमाई) कर सकते है। 

Fino payment bank csp के माध्यम से fino bank हमें एक बैंकर होने का सम्मान तो देता ही है साथ ही काफी कम निवेश में अच्छी आय अर्जित करने का मौका भी देता है।


फिनो पेमेंट बैंक CSP को हम fino bank  के ब्रांच के तौर पर भी देख सकते है। जिसमें फिनो बैंक द्वारा चुना गया व्यक्ति अपने आस-पड़ोस के नागरिकों को बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करवाता हैं। इसके लिए fino payment bank  द्वारा उस व्यक्ति को उसकी योग्यता के आधार पर Fino payment bank csp बनाती हैं।


फिनो पेमेंट बैंक csp से जुड़ने के फायदे क्या है?

Fino payment bank का फ़ायदा उन लोगो के लिए है जिनके आस पास बैंक की सुविधा नही है और बैंक के काम के लिए दूर जाना पड़ता है,  ऐसे में आप अपने गाव में फिनो पेमेंट बैंक का csp खोल सकते है जो अन्य किसी भी बैंक के लिए एक Branch के रूप में काम करता है।


आप को पता है,हमारे देश में बेरोजगारी अभी भी बहुत ज्यादा है, कई शिक्षित युवा आज खाली बैठे है। ऐसे में fino payment bank  बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार का एक बहुत अच्छा प्रदान करता  है। Fino payment bank csp खोलकर अपने गाव, कस्बे, इलाके में लोगों को बैंकिंग सेवा प्रदान कर आसानी से हर महीने 20 से 30 हजार रुपये तक कमा सकते हैं।

इस से आपके गाँव के लोगों को भी बैंक से पैसे निकालने और जमा करने के लिए शहर नही जाना पड़ेगा। वह अपने गाव से ही फिनो बैंक सीएसपी के माध्यम से पैसे निकल पाएंगे जिस में उनका समय कफिबच जायेगा और आप की भी अच्छी कमाई हो जाएगी।   

इसमें आपको हर एक transaction पर कमीशन मिलता है. जिससे आप महीने से 15-20 हजार रुपये आसानी से कमा सकते हो. इसके अलावा आप किसी भी बैंक का transaction कर सकते हो। इसमें आपको banking के अलावा भी कई सारी सुविधाएँ दी जाती है. जैसे आप कोई भी बिल पेमेंट कर सकते हो।

Fino Payment Bank के अंतर्गत आप बायोमेट्रिक और ओटीपी के जरिए ग्राहकों का खाता खोल सकते हो, साथ ही ग्राहकों के खाते में पैसे जमा करना या पैसे की निक्कासी करने के लिए भी कोई पेपर और पेपर work  की जरूरत नहीं होती है यह भी पेपरलेस तरीके से बायोमेट्रिक और ओटीपी के माध्यम से किया जा सकता है ।

अगर कोई ग्राहक अपना खाता Fino Payment Bank के अंतर्गत खोलता है तो इसमे 2 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा कवर भी दिया जाता है, और साथ ही डेबिट कार्ड भी मिलता है  जिस के माध्यम से आप देश के किसी भी स्थान से एटीएम मशीन के जरिए पैसे निकाल सकते हैं। फिनो बैंक के बचत खाते पर ग्राहक को 7.25 % तक का ब्याज दर निर्धारित की गई है। इस बैंक के 50,000 से ज्यादा पॉइंट होने का कारण बैंकरों की टीम के साथ बैंकिंग लेनदेन बड़ा ही सिंपल और साधारण तरीके से और हर जगह उपलब्ध हो सकता है।

फिनो बैंक के csp में हमें कितना कमीशन मिलता है?

Fino bank अपने franchise को अच्छे कमाई के साथ साथ उच्च कमाई का भी अवसर प्रदान करता है। इस में लग अलग सर्विसेज के लिए अलग अलग कमीशन प्राप्त कर सकते है।

सबसे पहले हम यह जान लें कि fino payment bank csp किन सेवाओं के ऊपर कमीशन देता है, और कौन सी सेवाएं सबसे ज्यादा कमीशन देती हैं।

  • ️खाता खोलना ( current and saving account )

  • ️नकद निकासी ( cash widrawal)

  • ️नकद जमा (cash deposit)

  • ️बैलेंस पूछताछ (balance enquiry)

  • ️मनी ट्रांसफर ( money transfer)

  • ️अंतर्राष्ट्रीय धन हस्तांतरण (international money transfer)

  • ️खाता खोलना: चालू और बचत खाता (saving and current account opening)

  • ️आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (Aadhaar Enabled Payment System)

  • ️कैश ऑन प्वाइंट ऑफ सेल (point of sale))

  • ️बिल भुगतान (Bill Payment)

  • ️मोबाइल/डीटीएच रिचार्ज (️Mobile/DTH recharge)

  • एक से अधिक ग्राहकों के लिए ️नकद प्रबंधन सेवाएं (Cash Management Services)

  • ️यात्रा बुकिंग (हवाई/रेल/होटल) Travel Booking (Air/Rail/Hotel)

Fino Payment Bank CSP Commission हमें अलग अलग सर्विसेज पर अलग अलग देता है जिसे हम एक table के माध्यम से समझते है।


No. Input For Volume Particular 3k Model 30k Model 50k Model
1. Account Open Saving Account 10 10 10
2. Account Open Current Account 20 20 20
3. Account Open Saving Account 35 40 40
4. Account Open Current Account 55 60 60
5. Transaction Cash Deposit 0.1% Max 15 0.1% Max 15 0.1% Max 15
6. Transaction Cash Withdrawal 0.1% Max 15 0.1% Max 15 0.1% Max 15
7. Transaction Fund Transfer 5 5 5
8. Transaction MATM 0.20% 0.30% 0.35%
9. Transaction AEPS 0.18% 0.35% 0.35%

fino payment bank csp कैसे खोलें ?

दोस्तों, fino payment bank  की पर्याप्त जानकारी के बाद अब हम फिनो बैंक के csp कैसे खुलवाए इस से संदर्भ में बात करते है।और आप को बताते हैं कि आप फिनो पेमेंट बैंक अपने यहां कैसे खुलवा सकते हैं यानी कि आप फिनो पेमेंट बैंक के बीसी कैसे बन सकते हैं? 


अगर आप फिनो पेमेंट बैंक आसानी से और बहुत ही जल्दी खुलवाना चाहते हैं तो आपको यह लो पेमेंट बैंक लेने के लिए किसी डिस्ट्रीब्यूटर को कुछ अमाउंट देना होता है और इसके बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्रदान कर दिया जाता है।


आप दो तरीके से fino payment bank csp ले सकते हैं पहला Offline और दूसरा है online l  i आर्टिकल में हम आप को  इन दोनों  तरीकों के बारें में बताएँगे। और जरुरी दस्तावेज के साथ आवश्यक बातों को भी बताएँगे जो आप को fino बैंक की csp के लिए जरुरी है। 

फिनो बैंक की csp के  लिए जरुरी पात्रता (Fino Payment Bank Csp Online Apply Eligibility)

दोस्तों, अब हम फिनो पेमेंट बैंक के csp के लिए जरुरी पात्रता निकषों की बात करते है, कोई भी कम्पनी या संस्था किसी तरह की franchise देने के लिए कुछ पात्रता के निकषों को आधार बनाती है। यह आप सभी को पता है,  वैसे ही fino bank द्वारा जारी कुछ निकष इस प्रकार है।

  • Fino Payment Bank Csp के लिए आप की उम्र 18 साल या इससे अधिक की होनी चाहिए, 18 या उस से कम उम्र वाला व्यक्ति csp के लिए आवेदन नही कर सकता।

  • फिनो पेमेंट्स बैंक एजेंट बनने के लिए आपके पास आप की दुकान होनी अनिवार्य तो नही है लेकिन अगर आप किसी दुकान के ओनर है तो आप को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • फिनो बैंक का एजेंट बनने के लिए आपके पास एक लैपटॉप या एंड्राइड मोबाइल (smart phone ) के साथ इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए

  • आपके पास 1 फिंगर प्रिंट डिवाइस होनी चाहिए। अगर आप के पास फिंगर प्रिंट  डिवाइस नही है तो आप को खरीदना आवश्यक है।

  • फिनो पेमेंट बैंक के csp के निवेदन करने के लिए पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र होना चाहिए |

  • आवेदक के पास आधार कार्ड और पैन कार्ड होना चाहिए |

फिनो पेमेंट बैंक के csp के लिए जरुरी दस्तावेज क्या है?

अब बात करते है, Document Requirement Fino Payment Bank Csp की याने जरुरी दस्तावेज की, आप को पता है किसी भी तरह से एजेंसी या franchise लेने के लिए जरुरी दस्तावेज आवश्यक होते है। उसी तरह fino bank की csp के लिए भी हमें कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होती है।

  •  पेर्मेनेंट अकाउंट नंबर  याने पैन कार्ड (Pan Card)

  • दो पासपोर्ट साइज़  फोटो (Two passport size photos)

  • आपका आधार कार्ड (Aadhar Card)

  • आप का ड्राइविंग लाइसेंस (Driving license)( अगर हो तो)

  • बिजली बिल, राशन कार्ड  कॉपी (Electricity bill, ration card)

  • निवासी पता प्रमाण पत्र (Resident address certificate)

  • जहाँ आप Csp खोल रहे है उस दुकान के पते का प्रमाण पत्र

  • आप का ईमेल ID 

fino payment bank csp के लिए आवेदन कैसे करें?

फिनो बैंक के csp के लिए हम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम दोनों तरीकों के आवेदन प्रक्रिया को समझेंगे। 

फिनो बैंक csp के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

सब से पहले आप को Fino Bank के वेबसाइट पर जाना होगा । जहाँ आप को Apply For Fino Bank Csp का option दिखाई देगा। या आप इस लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट fino बैंक के csp एप्लीकेशन form ( रजिस्टर फॉर्म) पर जा सकते है। 

https://www.finobank.com/merchant/register/

इस पर क्लिक करते ही आप के सामने एक form ओपन हो जायेगा जिस में आप को first name , last name के साथ आप का mobile number और email ID भरना होगा, और साथ में shop name और shop address डालकर city name और pincode number डालना होगा, और उस के बाद में आप को Apply Now पर क्लिक कर form को submit करना होगा।


Form submit करने के कुछ दिनों बाद ही फिनो बैंक के तरफ से आपको contact किया जायेया।  और आप से आवश्यक डाक्यूमेंट्स को माँगा जायेगा,  डाक्यूमेंट्स की पूर्ति और सत्यापन करते ही आप को  फिनो बैंक का csp मिल जायेगा।  इसका process बहुत आसान है। आप चाहे तो इसके कस्टमर केयर से भी सम्पर्क कर सकते हैं। (कस्टमर केयर नंबर इस आर्टिकल के अंत में दिए गये है।)

फिनो बैंक csp के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑफलाइन Fino bank की csp लेना आसान है इस के लिए आपको fino bank के किसी एजेंट या फिर अगर आपके पास नजदीकी में फिनो पेमेंट बैंक की शाखा है तो उससे संपर्क करना होगा। 


अगर आपके घर के आस पास कहीं पर भी फिनो बैंक की branch नहीं है तो आप Fino के किसी distributor से संपर्क कर सकते हैं वह आपसे csp के लिए कुछ चार्ज लेगें ओर फिर आपका csp pool account खोलेगें ओर एक से दो दिन के अंदर आपका fino payment bank csp खाता बन जाएगा।

फिनो बैंक पेमेंट सीएसपी का उद्देश्य

 आप को उपरोक्त आर्टिकल में बताया गया है की fino bank की स्थापना का उद्देश्य ही पिछड़े इलाकों, तथा ग्रामीण स्तर पर डिजिटलीकरण के उद्देश्य से बैंकिंग सेवा को मजबूत करना है। फिनो बैंक पेमेंट का सीएसपी की सुविधा नागरिकों को देने का मुख्य उद्देश्य देश भर में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देकर देश के पिछड़े व ऐसे नागरिकों तक बैंकिंग सेवा देता है, जहाँ अभी तक भी बैंक सुविधाएँ उपलब्ध नहीं है या बैंक की सेवाओं को प्राप्त करने के लिए नागरिकों को लम्बी दूरी का सफर तय करके बैंक शाखाओं से लन-देन करवाना पड़ता है, जो वहां के नागरिकों के लिए काफी समय बर्बादी तथा टेंशन वाला कार्य होता है।


 इसके लिए fino payment bank नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर लाभान्वित करना है, जिससे नागरिकों के समय की बचत हो सकेगी और साथ ही उनके सभी काम डिजिटल माध्यम से पूरे हो सकेंगे। और दूसरा उद्देश्य है की इस के माध्यम से गाव या पिछड़े इलाकों में रहने वाले युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सकेगा, जिससे नागरिकों को मिलने वाले कमीशन द्वारा वह बेहतर आय अर्जित कर सकेंगे।

fino payment bank csp कस्टमर केयर नंबर 

अगर आप fino payment bank से संपर्क करना चाहते है तो आप निचे दिए गये कस्टमर केयर (customer care) नंबर पर सम्पर्क कर सकते है। और फिनो बैंक के csp से जुडी जरुरी जानकारी तथा अन्य सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।


Fino bank SMS के लिय सुविधा के लिए 


 Type “FPB” and send - 7836878368


Miss call सुविधा के लिए - 7836878368


Fino bank सम्बन्धित जरुरी जानकारी के लिए 

Customer care No. - 022 6868 1414


E-mail द्वारा जानकारी प्राप्त करने के लिए 

customercare@finobank.com

FAQ – फिनो पेमेंट बैंक अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न?

फिनो पेमेंट बैंक क्या है ?

फिनो पेमेंट बैंक एक ऐसा पेमेंट प्रदाता बैंक है, जो शहर व गाँव के बैंकिंग रहित क्षेत्रों के नागरिकों तक बैंकिंग से जुड़े लेन-देन व अन्य बहुत सी सेवाएँ मर्चेंट द्वारा सीएसपी के माध्यम से प्रदान करते हैं।


Fino Payment Bank CSP, कैसे खोले?

इस के लिए हम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन में आप को fino bank के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होता है और submit करना होता है, जिस के कुछ दिनों बाद ही fino bank आप से कांटेक्ट कर आप को csp खोलने की अनुमति देता है।


और ऑफलाइन में आप आप के नजदीकी fino bank शाखा से या distributor से संपर्क कर सकते हैं। जो आप को कुछ चार्जेज लेकर csp खोलने की अनुमति देते है।


फिनो बैंक का पूरा नाम क्या है?

इसका पूरा नाम Financial Inclusion Network and Operations है। लेकिन पहलेजा सन 2006 से  इस का नाम fino paytech था। लेकिन सन 2017 में सरकार द्वारा payment बैंक का लायसेंस प्राप्त होने के पश्चात् इस का नाम बदलकर Financial Inclusion Network and Operations याने fino bank रखा गया।


फिनो बैंक में ब्याज कितना मिलता है?

फिनो बैंक के बचत खाते पर ग्राहक को 7.25 % तक का ब्याज दर निर्धारित की गई है।


बैंक मित्र को कितना कमीशन मिलता है?

Fino bank अपने franchise याने बैंक मित्र  को अच्छे कमाई के साथ साथ उच्च कमाई का भी अवसर प्रदान करता है। इस में लग अलग सर्विसेज के लिए अलग अलग कमीशन प्राप्त कर सकते है।

इस आर्टिकल में एक table के माध्यम से इस का विस्तृत वर्णन किया गया है।

फिनो पेमेंट बैंक का स्थापना कब हुआ?

फिनो बैंक की स्थापना वर्ष 2006 में ही हो गयी थी। जिसे पहलें fino paytech के माध्यम से जाना जाता था। सन 2017 में इसे payment bank का लायसेंस प्राप्त हुआ और fino paytech का नाम बदलकर fino payment bank हो गया।

भारत में कितने पेमेंट बैंक है?

भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 अगस्त2015 को अपने एक आदेश के द्वारा 11 पेमेंट बैंक या भुगतान बैंक की स्वीकृती प्रदान की है।

संबोधन 

दोस्तों, हम ने fino payment bank csp  कैसे करें apply | फिनो बैंक मित्र कैसे बनें? जाने पूरी process| के इस आर्टिकल में आप के लिए एक उपयुक्त जानकारी शेयर की है जिस के माध्यम से आप अपना business स्टार्ट कर सकते है। यदि आप के मन में  fino payment bank csp से जुड़ें कुछ भी सवाल है, तो हमें comment box में सूचित कर सकते है।


Franchise सम्बन्धी आर्टिकल 


D mart franchise business में जानेंगे D’Mart के साथ business कैसे करें


Ekart logistics से जुड़ें Ekart franchise कैसे लें? जानियें ekart logistics franchise in hindi में


reliance fresh franchise Hindi में जाने रिलायंस फ्रेश फ्रैंचाइज़ी लेकर कैसे कमायें?


haldiram franchise से जुड़कर करें व्यापार | haldiram franchise kaise le hindi में जानें |


Pizza Hut Franchise कैसे प्राप्त करें | पिज़्ज़ा हट फ्रैंचाइज़ी कैसे लें | pizza hut franchise in hindi में जानें


dr lal pathlabs franchise लेकर शुरू करें अपना डायग्नोस्टिक सेंटर | dr lal pathlabs franchise in hindi

में जाने



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ