affiliate marketing in hindi | एफिलिएट मार्केटिंग क्या है | कितना कमा सकते हों affiliate programme से

 affiliate marketing in hindi | एफिलिएट मार्केटिंग क्या है | कितना कमा सकते हों affiliate programme से 

affiliate marketing in hindi
affiliate marketing in hindi



इन्टरनेट जैसी सुविधा ने आज दुनिया को बदल के रख दिया है। मार्केटिंग के कई नये तरीकें आज हमारे सामने उपलब्ध है। जिस से घर बैठे रोजगार का सृजन होना भी संभव हो पाया है। इसी में पैसे कमाने का सब से बढियां तरीका है एफिलिएट मार्केटिंग (affiliate marketing in hindi) का। 


 आज हम इस आर्टिकल में एफिलिएट मार्केटिंग (affiliate marketing in hindi) के बारे में सभी बारीकियों के साथ जानेंगे। साथ ही affiliate marketing कैसे करते है? और इस के लिए हमें क्या करना चाहियें? इन सभी बातों पर गौर करेंगे जिस से आप को एफिलिएट मार्केटिंग करने की पूर्ण आईडिया मिल सकेगी।


पैसा हर कोई कमाना चाहता है। पैसा कमाकर खुद की लाइफ को सेटल करना चाहता है। और इस के लिए हम लाइफ में कई तरह के compromise करते है। इसलिए पैसा कमाने के नये नये तरीकों को अपनाना चाहते है। और affiliate marketing एक ऐसा ही जरिया है जिसे हम अपने घर बैठे पैसा कमा सकते है। आज दुनिया में लाखों लोग affiliate marketing के जरिये लाखों रूपये कमा रहे है। और यदि आप अपनी मेहनत, लगन और उत्साह से इस काम को करते हो तो आप भी उन लोगों में जरुर शामिल हो सकते हो।


    What is affiliate marketing in hindi | क्या है एफिलिएट मार्केटिंग ?

    आज तकरीबन दुनिया का हर इंसान इन्टरनेट से connected है। जिस से दुनिया का कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यक्ति से जुड़ पाना संभव हो पाया है। और इसी बात ने online marketing के रस्ते खोल दिए। जिस से दुनिया के किसी भी छोर से हम किसी चीज को खरीद या बेच सकते है। साथ ही ऐसे कई ऑनलाइन रोजगार का सृजन भी किया। एफिलिएट मार्केटिंग (affiliate marketing in hindi) एक ऐसा ही programme है जिस में आप के ब्लॉग, वेबसाइट, सोशल मीडिया और अन्य स्त्रोतों के माध्यम से किसी कम्पनी के प्रोडक्ट को pramote करना या बेचना होता है। जिस से प्रोडक्ट के बिक्री पर आप को अच्छा कमीशन मिलता है।


    अपने ब्लॉग या अन्य ऑनलाइन स्रोतों की मदत से किसी कम्पनी के प्रोडक्ट का प्रचार कर बेचना ही affiliate marketing होता है। जिस में कम्पनी द्वारा आप को कमीशन मिलता है।


    लेकिन किसी भी प्रोडक्ट को pramote करने के  लिए आप को अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर ट्रैफिक लाना जरुरी है। या आप सोशल मीडिया पर अपने fallowers बढ़ने की आवश्यकता होती है। अगर आप की कोई वेबसाइट या ब्लॉग है और आप के ब्लॉग या वेबसाइट पर प्रतिदिन 5000 visitors से ज्यादा ट्रैफिक आता हैं तो आप की  एफिलिएट मार्केटिंग (affiliate marketing in hindi) से काफी अच्छी कमाई हो सकती है। 

    इसलिए किसी कम्पनी के एफिलिएट प्रोग्राम (affiliate programme) को अपनाने से पहले आप को अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर अच्छा traffic लाने की जरूरत होती है। या अगर आप सोशल मीडिया पर एफिलिएट मार्केटिंग करने की सोच रहे है तो आप को अपने fallowers बढाने की आवश्यकता होती है।

    जानें affiliate marketing कैसे करता है काम 

    जो कोई इस से जुड़ना चाहता है उस के लिए affiliate marketing कैसे काम करता है? यह जानना आवश्यक है। जो भी व्यक्ति ऑनलाइन काम करता है या अपनी ब्लॉग या वेबसाइट चलाता है किसी कम्पनी के affiliate programme से जुड़ कर अपनी earning स्टार्ट कर सकता है। लेकिन पहले जानेंगे affiliate marketing किस तरह से काम करता है? और हमे किस तरह से affiliate programme से जुड़ना है? यह जानना आवश्यक है।


    मार्केटिंग का सब से अच्छा जरिया है विज्ञापनों से अपने प्रोडक्ट को ग्राहकों तक पहुचांना। विज्ञापनों द्वारा अपने प्रोडक्ट, ऑफर या कई तरह के डिस्काउंट स्कीम की जानकारी लोगों तक पहुचांना जिसे देखकर लोग उसे खरीद सकें। लेकिन एक कम्पनी अपने प्रोडक्ट को इतने बड़ें पैमाने पर खुद की ओर से लोगों तक नही पंहुचा सकती। 


    ऐसे में कम्पनी एक programme चलाती है जिसे affiliate programme कहाँ जाता है। और अपने programme से ऐसे लोगोंको जोडती है जो कई लोगोंसे जुड़े होते है। जैसा की एक ब्लॉगर अपने ब्लॉग या वेबसाइट के जरियें हजारों- लाखों लोगोंसे जुडा होता है। कम्पनी ऐसे लोगों के ब्लॉग या वेबसाइट पर लिंक या बैनर एड्स जैसे विज्ञापन चलाकर अपने प्रोडक्ट, ऑफर या अपने किसी प्रोडक्ट के डिस्काउंट स्कीम की जानकारी लोगों तक पहुंचाती है। और उस वेबसाइट के जरियें होनेवाले products के बिक्रिपर वेबसाइट ओनर्स या  ब्लाग्गर्स को कमीशन देती है। जिसे हम एफिलिएट मार्केटिंग (affiliate marketing in hindi) कहते है।

    affiliate programme से कैसे जुड़ सकते है?

    अब तक आप एफिलिएट मार्केटिंग (affiliate marketing in hindi) को अच्छी तरह से समझ गये होंगे। affiliate programme से जुड़ना एक ब्लॉगर के लिए काफी profitable हो सकता है। साथ ही एक कम्पनी के लिए भी उतना ही जरुरी है। जिस के माध्यम से एक कम्पनी अपने प्रोडक्ट को ज्यादा इन्वेस्ट करे बगैरे लाखों लोगों तक पहुचाती है। ऐसे में सवाल आता है की हम affiliate programme से कैसे जुड़ें? तो हम विस्तार से जानते है।


    ऑनलाइन शॉपिंग की ज्यादा तर कंपनियां अपना affiliate programme चलाती है। अमेज़न, फ्लिप्कार्ट जैसी कुछ ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनिया अपना एफिलिएट प्रोग्राम organise करती है। इस से जुड़ने के लिए हमारे पास वेबसाइट या ब्लॉग होना जरुरी होता है। जो हमारे साथ हजारों-लाखों लोगों को जोड़ें रखता है। या फिर हम कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म्स से जुड़े होने की आवश्यकता होती है जहाँ लोग हम से जुड़ें हुए हो। ताकि कंपनियां अपने products के विज्ञापन वहां pramote कर सकें।


    एक ब्लॉगर अपने वेबसाइट को SEO optimise कर सर्च रैंकिंग में आ सकता है जहाँ आर्गेनिक तरीके से लोग आर्टिकल को सर्च कर एक ब्लॉगर से जुड़ जाते है। और जहाँ लोगों का ब्लॉगर्स पर एक trust create होता है। इसलिए एफिलिएट मार्केटिंग (affiliate marketing in hindi) एक ब्लॉगर के लिए सब से ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इसलिए भी कई कंपनिया अपने affiliate programme के लिए एक वेबसाइट या ब्लॉग पर ज्यादा trustable होती है।

    लेकिन अगर आप के पास एक वेबसाइट या ब्लॉग नही है तो भी आप अपने सोशल मीडिया account से affiliate programme का हिस्सा बन सकते है। बशर्ते आप के सोशल मिडिया account से हजारों लोग जुड़ें हो।

    एफिलिएट प्रोग्राम में ऐसे होते है ज्वाइन 

    affiliate programme से जुड़ने के लिए आप को सब से पहले उस कम्पनी के वेबसाइट पर जाना होता है जिस के लिए आप एफिलिएट बन कर काम करना चाहते है। और वहां affiliate programme को सर्च करना होता है। सर्च करने के बाद आप को उस कम्पनी के एफिलिएट प्रोग्राम में sign up करना होता है।


    Sign up करने के बाद आप को  जरुरी जानकारी के साथ अपने वेबसाइट या ब्लॉग के लिंक या आप के सोशल मीडिया account के लिंक को fill  कर submit करना होता है जिस के बाद आप को एक unique ID दिया जाता है जिसे affiliate ID कहाँ जाता है। जो आप को प्रोडक्ट के ऑफर की जानकारी देता है और साथ ही affiliate ID से आप अपने अकाउंट में लॉग इन भी कर सकते है।


    प्रोग्राम में ज्वाइन होने के बाद आपको कम्पनी की तरफ से कई तरह के प्रोडक्ट के या उनके ऑफर्स के बैनर ads और लिंक ads provide किये जाते है जिसे affiliate links   कहते है। जीन्हे आप को अपने वेबसाइट या ब्लॉग पर अच्छे से लगाना होता है। ताकि आप का कंटेंट पढ़ते पढ़ते visitors का ध्यान आकर्षित हो और वह आप की वेबसाइट या ब्लॉग में दिए गये लिंक्सपर क्लिक कर वहांसे कम्पनी के वेबसाइट पर जाएँ। जैसे ही visitors आप के द्वारा दिए गये लिंक्स से कम्पनी के वेबसाइट पर जाकर कुछ खरीदता है तो आप को visitors द्वारा ख़रीदे गये प्रोडक्ट पर कमीशन मिलता है। इस के लिए आप को कुछ करने की जरूरत नही होती बस affiliate links को अपने वेबसाइट या ब्लॉग पर अच्छे से सेट करना होता है।


    कम्पनी की तरफ से मिलनेवाला कमीशन हर प्रोडक्ट के लिए अलग-अलग हो सकता है। जैसे प्रोडक्ट की type या प्रोडक्ट की कीमत। जैसे फैशन, लाइफस्टाइल जैसे केटेगरी में आनेवाले प्रोडक्ट पर कम्पनी ज्यादा कमीशन देती है। तो वही इलेक्ट्रिकल्स या इलेक्ट्रॉनिक्स केटेगरी में आनेवाले प्रोडक्ट पर कम कमीशन affiliates को मिलता है।


    आज कई bloggers या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहनेवाले ज्यादातर लोग एफिलिएट मार्केटिंग (affiliate marketing in hindi) के जरियें लाखों रुपयें कमा रहे है।

    affiliate programme में कैसे होती है पेमेंट?

    किसी भी एफिलिएट के लिए सब से जरुरी होता है affiliate marketing के जरिये होनेवाली कमाई के स्त्रोतों को जानना। जो आप भी अवश्य जानना चाहेंगे इसलिए हम ने इस आर्टिकल में किसी भी ads के द्वारा होनेवाले कमाई के स्त्रोतों के बारे में बताना जरुरी समझा है।


    हर कम्पनी के affiliate programme के पेमेंट करने के अलग अलग तरिकें हो सकते है। जैसे कोई प्रोग्राम आप को बैंक ट्रान्सफर की सुविधा देता है तो कोई UPI या PAY-PAL के through पेमेंट आप्शन को suggest करता है। साथ ही प्रोग्राम या अन्य ads network में भी कुछ ऐसे पॉइंट्स भी होते है जहाँ आप को कमीशन मिलता है  जैसे ,

    • CPM - cost per 1000 impression

    • CPS- cost per sale

    • CPC- cost per click

    CPM - cost per 1000 impression

    अगर आप के ब्लॉग, वेबसाइट या पेज पर लगे ads को 1000 से ज्यादा view मिलते है तो भी आप की एक टार्गेटेड कमाई हो जाती है। जिसे CPM (cost per 1000 impression) कहाँ जाता है। जो भी  ads network या  कम्पनी आप के ब्लॉग पर ads लगाएंगी। वह आप को CPM जरुर देगी।

    CPS- cost per sale

    अगर कोई भी visitors आप के कंटेंट को पढ़ते पढ़ते आप के द्वारा लगाये गये ads पर क्लिक कर उस कम्पनी के प्रोडक्ट को खरीदता है तो आप को उसका सीधा कमीशन मिलता है जिसे CPS - cost per sale कहाँ जाता है। अगर visitors एक साथ दों प्रोडक्ट को खरीदता है तो आप को भी ख़रीदे गये दों प्रोडक्ट का अलग अलग कमीशन मिलता है।

    CPC- cost per click

    जब भी आप किसी भी एफिलिएट या ads network के ads अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर लगाते हो और कोई visitors आप का कंटेंट पढ़ते पढ़ते उस ads या प्रोडक्ट में इंटरेस्ट दिखाएँ और वह उस ads या प्रोडक्ट पर क्लिक करें लेकिन कोई खरीदारी ना करें तो भी आप को क्लिक के persentage के हिसाब से कमाई होती है जिसे CPC- cost per click कहाँ जाता है।

    Global affiliate programme से जुड़े 

    वैसे तो कई ऑनलाइन शॉपिंग कम्पनी अपना affiliate programme चलाती है। जहाँ आप को उसी कम्पनी के बैनर ads और लिंक्स ads को pramote करने के लिए दिए जाते है। लेकिन Global affiliate programme आप को कई तरह की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के products के ads provide करती है जिसे आप अपने वेबसाइट पर pramote करते है।


     V-commission  और Cuelinks जैसे ग्लोबल एफिलिएट प्रोग्राम आप को शेकडों-हजारों online shopping कंपनियों से जुड़ने का मौका देते है। इस में आप को अमेज़न, फ्लिप्कार्ट, अजिओ, टाटा क्यू  जैसे बड़े कंपनियों के साथ साथ अन्य कई कंपनियों के एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़ने का मौका मिलता है। क्यों की कई तरह की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां यहाँ लिस्टेड होती हैं।

    affiliate marketing in hindi के सब से ज्यादा पूछे जानेवाले प्रश्न 

    दोस्तों , इस आर्टिकल को पढने के बाद शायद ही आप के मन में कोई सवाल होंगे जो आप को affiliate marketing करने से रोखते होंगे। फिर भी इन्टरनेट पर ऐसे कई सवाल पूछे जाते है जो अक्सर सही भी होते है। हम ने इस affiliate marketing in hindi के इस आर्टिकल में इस से जुड़ें सवालों को शामिल किया है जिसे आप को अन्य जगह खोजने की जरूरत नही पड़ेगी।


    १) क्या हम google adsense जैसे ads network के साथ affiliate marketing कर सकते है?

    जवाब :- जीं हाँ, काफी लोग google adsense के terms and condition को नही पढ़ते। और इसलिए कई बार google adsense के साथ affiliate marketing करने से कतराते है। लेकिन आप को बताना चाहता हूँ की यह पूरी तरह से एक लीगल प्रोसेस है। आप बेझिझक दोनों network का इस्तेमाल कर सकते है। फिर भी आप का दिल adsense के साथ एफिलिएट करने के लिए नही मानता तो आप अपने पेजेज में Disclaimer पेज को शामिल कर सकते हो।


    २) हम कैसे जाने की कौन सी ऑनलाइन शौपिंग कम्पनी अपना affiliate programme जारी करती है?

    जवाब :- यह एक सरल तरीका है जिस से आप बड़ी आसानी से यह जान पाएंगे की कोई कम्पनी अपना affiliate programme organise करती है या नहीं। इस के लिए आप को google के सर्च बार में उस कम्पनी का नाम “affiliate” के साथ  type करना होगा जिसे के बारे में आप जानना चाहते है। बस आप को तुरंत पता लग जायेगा।


    ३) affiliate marketing in hindi के लिए क्या ब्लॉग या वेबसाइट का होना जरुरी है?

    जवाब:- अगर आप यह सवाल पूछ रहे है या पढ़ रहे है तो शायद आपने यह आर्टिकल पूरा पढ़ा ही नहीं। इस सवाल का जबाब मैंने इस आर्टिकल के शुरवात में ही दिया है। यह जरुरी नहीं है की affiliate marketing के लिए आप के पास कोई वेबसाइट या ब्लॉग ही हो आप बिना ब्लॉग या वेबसाइट के मदद से भी यह कर सकते है। सोशल मीडिया या ऐसे कई प्लेटफार्म है जहाँ आप लोगों से जुड़े हुए होते है। ऐसे में आप उस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकते है।


    ४) affiliate marketing से कितने पैसे कमायें जा सकते है?

    जवाब :- दोस्तों, affiliate marketing से उतना कमाया जा सकता है जितना आप कमाने के लिए मेहनत करते है। जरुरी यह है की आप के ब्लॉग या वेबसाइट पर आनेवाला ट्रैफिक कटना है। और आप ट्रैफिक इनक्रीस करने के लिए क्या करते है? दोस्तों, पैसा कमाने के लिए मेहनत और लगन जरुरी है। आप अपनी मेहनतऔर लगन से जितना चाहे उतना पैसा कमा सकते है।


    5) affiliate programme में अगर payment से लेकर कुछ प्रॉब्लम हो तो क्या करें?

    जवाब :-  एफिलिएट प्रोग्राम में पेमेंट डूबने का खतरा नही रहता। क्यों की जो भी कंपनियां यह प्रोग्राम चलती है वह मार्किट में trusted कंपनियां होती है। लेकिन कभी टेक्निकल reason की वजह से पेमेंट नही हो पाती या रुक जाती है तो ऐसे में हम affiliate programme के टेक्निकल सपोर्ट से कांटेक्ट कर सकते है। अगर कुछ कारणों से पेमेंट नही हो पाई तो भी घबराने की बात नही होती। कुछ दिनों बाद पेमेंट जमा हो जाती है।

    संबोधन 

    दोस्तों , एफिलिएट मार्केटिंग (affiliate marketing in hindi) ऑनलाइन पैसे कमाने का सब से कारगर और कामयाब तरीका है। आज कई लोग इस से हजारों लाखों रुपयें earn कर रहे है। आप भी इस में शामिल हो सकते है। बशर्ते आप को सही तरीकों और ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ने की आवश्यकता होती है। इस एफिलिएट मार्केटिंग (affiliate marketing in hindi) के आर्टिकल में हम ने affiliate marketing से जुडी सभी बातों और पैलुओं को आप के सामने रखा है। बस आप को तय करना है। और affiliate marketing को शुरू करना है। मेहनत,विश्वास और लगन से ही जीवन में बदलाव ला सकते है।


    आप को हमारा यह आर्टिकल पसंद आया या नहीं। comments कर के अपनी राय अवश्य दें। साथ ही अगर आप को हमारा यह आर्टिकल पसंद आया तो आप अपने दोस्तों के साथ इसे share अवश्य करें।


    Intraday Trading क्या है? intraday trading in hindi में जानें इसके फायदेमंद टिप्स


    demat account in hindi में जाने डीमैट अकाउंट क्या है इन हिंदी?


    Top 5 earn money online without investment in hindi | 2021


    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ