SIP क्या है? sip meaning in hindi के साथ जाने SIP mutual fund के फायदे क्या है?
systematic investment plan या सिप SIP क्या है? क्या आप जानते है? अगर आप म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करना चाहते है और किसी सुरक्षित प्लान को अपनाना चाहते है जिस से आप ने इन्वेस्ट किए हुए पैसे अच्छे रिटर्न के साथ आप को मिले तो आप को SIP में इन्वेस्ट करने चाहिए, ऐसे कई लोग आप को सलाह देते होंगे।
इसलिए अब आप के लिए जरूरी है की SIP के बारे में विस्तार से जानें। SIP क्या है? SIP in hindi, या SIP का meaning क्या है?
इस आर्टिकल में हम आप को SIP meaning in hindi के साथ SIP क्या है? और SIP के फायदे क्या है? SIP में इन्वेस्ट कैसे करते है? यह फूल टू डिटेल बताने जा रहे है।
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट का एक अच्छा तरीका माना जाता है। SIP म्यूचुअल फंड का एक ऐसा प्रकार है जो आपके जोखिमों को कम करता है। और साथ ही आप को एक अच्छा रिटर्न देता है।
Mutual fund में SIP का फुल फॉर्म सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान है। यह कोई अलग तरह का निवेश का विकल्प नही है बल्कि यह म्यूचुअल फंड में निवेश करने के तरीकों में से एक है । जिस की मदद से आप अपने निवेश के जोखिमों को कम कर सकते है।
SIP क्या है? म्यूचुअल फंड में कम राशी निवेश करने का अच्छा तरीका
SIP mutual fund का सरल अर्थ है कि हम सुनिश्चित तरीके के अपने निवेश को एक संरक्षित ढांचे के साथ आगे बढ़ाएं। हम अपने निवेश के निश्चित टारगेट को ध्यान में रखकर उस आधार पर विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं में नियमित रूप से एक निश्चित राशि को इन्वेस्ट कर सकते है। आप SIP के माध्यम से नियमित एक छोटी राशि का निवेश करके लंबी अवधि का plan चुन कर आप के निश्चित समय तक आमिर भी हो सकते है।
इस को हम एक उदहारण के तौर पर समझ सकते है।
मान लीजिये आप की एक दिली ख्वाइश ही की आप दुबई घूमना चाहते है, और आप की इच्छा है की रिटायर्ड होने के बाद या 10 साल के बाद आप दुबई भ्रमण करें जिस का अमूमन खर्च आप को 4 लाख रुपयें अपेक्षित है।लेकिन आप की प्रतिमाह आय है 20,000 रुपयें, जिस में सभी खर्चे होने के बाद आप अपनी ख्वाइश पूरी नही कर सकते।
तो आप अपने निवेश का एक टारगेट सेट करेंगे। जो होगा की अगले दस वर्षों के बाद आप को दुबई भ्रमण करने जाना है। और अपनी आय से नियमित प्रतिमाह 2000 रूपये का निवेश आप SIP mutual fund में इन्वेस्ट करेंगे तो अगले 10 वर्षों में आप 2,40,000 रूपये निवेश के साथ आप को 12% रिटर्न्स के 2,24,478 रूपये मिलेंगे याने आप को कुल 4,64,678 रूपये SIP mutual fund के माध्यम से प्राप्त होंगे जिसे आप अपने दुबई घुमने का सपना साकार कर सकते है।
SIP mutual fund एक नियमित रूप से सेविंग करने और खुद को इन्वेस्टमेंट की आदत डालने का सबसे अच्छा और बढ़िया तरीका है। यदि आप एक अच्छी सोच के साथ SIP mutual fund में जल्दी इन्वेस्ट करना शुरू करते हैं।तो आप इस के माध्यम से करोडपति भी बन सकते है। जिस का आप के सामने एक अच्छा उदाहरण पेश करते है, वॉरेन बुफेट! जो सिर्फ इन्वेस्टमेंट के बलबूते आज दुनिया के अमीरों में top पर रैंक कर रहे है।
एसआईपी म्यूचुअल फंड ( SIP mutual fund) कैसे काम करता है?
एसआईपी (SIP) मैंडेट
अब हम समझते है की SIP याने systematic investment plan किस तरह से काम करता है, जब आप mutual fund में इन्वेस्ट करते है तो आप को पूर्ण कई तरह SIP चुनने का अधिकार मिलता है। इस के लिए आप को ऑनलाइन प्रोसेस के वक्त SIP (systematic investment plan) का सिर्फ विकल्प चुनना होता है, लेकिन ऑफलाइन प्रोसेस में आप को इस के लिए एक मैंडेट फॉर्म भरना होता है जिसे आप को आवेदन पत्र के साथ फण्ड मैनेजर के पास जमा करना होता है।
साथ ही आप को फार्म पर पैसे जमा करने की तारीख का उल्लेख करना अनिवार्य है। जिस से उसी तारीख को आप के लिंक्ड खाते से ऑटोमेटिकली पैसे SIP में इन्वेस्ट होते रहे।
यदि आप mutual fund में पहले से ही दुसरे प्लान्स के साथ इन्वेस्टमेंट कर रहे है तो आप बाद में भी SIP में इन्वेस्ट कर सकते है। जिस के लिए आप को न्य account खोलने जरूरत नही होती, बस आपको अपने खाते से मैंडेट फॉर्म भरना होता है, ऑनलाइन पद्धति में यह आप आसानी से कर सकते है, ऑफलाइन पद्धति में आप को अलग से मैंडेट फॉर्म भरकर अपने fund manager के पास जमा करने होते है।
ऑटो डेबिट / ईसीएस
जब आप एक मैंडेट देते हैं, तो fund manager आपके लिंक्ड बैंक खाते से आप ने सूचित की हुई एसआईपी राशि के लिए ऑटो-डेबिट को निर्देशित करता है। जिसके बाद की निवेश राशि भी आपके संकेतित एसआईपी अंतराल पर स्वतः डेबिट हो जाएगी। इस तरह, आपको किसी भी भुगतान को भूलने या गुम होने की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बस आप को निश्चित तारीख से पहले अपने बैंक account में पैसे जमा करने होंगे। Mutual fund में निवेश के लिए ईसीएस के माध्यम से फंड ट्रांसफर किया जाता है।
SIP म्यूच्यूअल फण्ड की विशेषताएं
1. Small Invest Plan
SIP क्या है ?- SIP एक नियमित इन्वेस्ट plan है, जिस में आप छोटी या कम राशी को नियमित इन्वेस्ट कर सकते है, इसलिए SIP का फुल फॉर्म एक Small Invest Plan भी हो सकता है। एसआईपी आपको एकमुश्त राशि की तुलना में कम राशि के साथ म्यूचुअल फंड निवेश शुरू करने में मदद करता है।
आप 500 रूपये प्रति माह जैसे छोटी राशि के लिए एक एसआईपी शुरू कर सकते हैं। जैसे-जैसे आपकी आय बढ़ती है, आप SIP की राशि भी बढ़ा सकते हैं।
2. Regular investment
म्यूचुअल फंड में नियमित अंतराल पर निवेश की अनुमति SIP देता है। जिस के माध्यम से आपके पास कम राशी तथ समय सीमा चुनने का लचीलापन होता है, चाहे आप साप्ताहिक, मासिक या त्रैमासिक इन्वेस्टमेंट करना चाहते हो आप चुन सकते हो। Regular investment आपको बचत और निवेश की अनुशासित आदत लगाता है, जो आप की लाइफ secure करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
एकमुश्त एकल निवेश की तुलना में नियमित निवेश निवेशकों के लिए एक बेहतर विकल्प है। आपका निवेश समय के साथ फैलता है और आपको रुपये की औसत लागत से लाभ होता है।
3. निश्चित निवेश राशि
SIP mutual fund in hindi में निवेश की राशि तय हो जाती है। हालांकि, आप बाद में इसे बढाने लिए विभिन्न म्यूचुअल फंड मैनेजर द्वारा पेश किए गए "एसआईपी-टॉप अप विकल्प" का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन SIP की राशि कम नहीं की जा सकती है। यदि आप बाद में कम राशि के लिए SIP निवेश चाहते हैं तो आपको मौजूदा SIP को रद्द करना होगा और नए सिरे से शुरुआत करनी होगी।
4. निवेश रोकने का विकल्प
अगर आप कुछ दिन आर्थिक तंगी से गुजरते है तो एक महीने से तीन महीने की अस्थायी अवधि के लिए आप SIP निवेश को 'STOP' कर सकते हैं। और आप के दिए गये समय के उपरांत स्वचालित रूप से शुरू होता है। ऐसे पॉज सुविधा के लिए आपको अपने म्यूचुअल फंड मैनेजर से संपर्क करना होगा।
5. SIP अंतराल को छोटा करने या बढ़ाने का लचीलापन
SIP आपको अपने निवेश अंतराल को साप्ताहिक, मासिक या त्रैमासिक SIP में बदलने की सुविधा प्रदान करता है।
आप अपने मौजूदा एसआईपी अंतराल को बदलने के लिए ऑनलाइन या लिखित अनुरोध कर सकते हैं।
6. Maximum SIP राशि पर कोई सीमा नहीं
SIP निवेश की न्यूनतम राशि रु. 500 है, एसआईपी आपको कम राशि निवेश करने का लाभ देता है। दूसरी तरफ, एसआईपी निवेश के लिए maximum राशि के लिए कोई बंधन नहीं है। आप कितने भी रुपये का निवेश करना चुन सकते हैं। SIP का उपयोग करके 1000, दस हजार, लाख या इससे भी अधिक राशि का निवेश कर सकते है।
एक निवेशक के रूप में, आपके पास SIP निवेश के माध्यम से किसी भी राशि का निवेश करने की सुविधा है। लेकिन यह आप को सुनिश्चित करना होगा कि आपके पास SIP के निर्धारित अवधि के लिए नियमित रूप से एक निश्चित एसआईपी राशि है।
7. SIP की Cancelled request कर सकते है
SIP निवेश रद्द करने के विकल्प के साथ आता है। यदि आप अपने SIP निवेश को रोकना चाहते हैं या किसी भी कारण से रद्द करना चाहते हैं, तो आप अपने खाते में ऑनलाइन लॉग इन करके और एसआईपी को कभी भी रद्द करने का विकल्प चुनकर ऐसा कर सकते हैं।
ऑफलाइन तरीके के लिए आपको SIP cancelled form भरना होगा और म्यूचुअल फंड मैनेजर के पास जमा करना होगा।
SIP में इन्वेस्टमेंट करने के फायदे
अनुशासित जीवन के लिए महत्वपूर्ण
जीवन में आर्थिक तौर पर अनुशासित होना काफी महत्वपूर्ण है। म्यूच्यूअल फण्ड में SIP का मतलब है कि आपको नियमित अंतराल पर एक विशेष राशि का निवेश करते है। यह आप के जीवन में वित्तीय अनुशासन लाता है। जो आप के भविष्य के जीवन को सरल और सुखकर बनाए रखने के दृष्टी से एक महत्वपूर्ण कदम है।
नियमित इन्वेस्टमेंट का मतलब है कि आप आर्थिक रूप से अनुशासित हो रहे हैं और आने वाले दिनों की आर्थिक जरूरतों के लिए सचेत रूप से योजना बना रहे हैं। अनुशासित होने से आपको तार्किक निर्णय लेने और विवेकपूर्ण निवेश करने में मदद मिलती है।
सरल और सुविधाजनक investment
SIP में इन्वेस्ट करना आप के लिए काफी सुविधाजनक है, इस में आप minimum 500 रुपये से अधिक की कोई भी राशि चुन सकते हैं। और इसके अतिरिक्त, SIP invest process स्वचालित होती है। एक बार सेट हो जाने के बाद, आपको हर निश्चित समय पर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
आपके बैंक खाते से एक निश्चित राशि काट ली जाती है। यह निश्चित राशि यूनिट खरीदने के लिए म्यूचुअल फंड मैनेजर के पास जमा हो जाती है। म्यूचुअल फंड यूनिट आपके म्यूचुअल फंड के खाते में जमा हो जाते हैं।
कम रिस्क के साथ बाजार में निवेश
जब बाजार कम होता है तो वही एसआईपी राशि अधिक संख्या में यूनिट खरीद सकती है। उच्च बाजार चक्रों में आपको कम यूनिट्स मिलते हैं। इस का सीधा असर आप के रिस्क पर होता है जहाँ निवेशक एकमुश्त निवेश की तुलना में एसआईपी का उपयोग करते हुए बाजार की अस्थिरता से सबसे कम प्रभावित होता है।
क्योंकि एकमुश्त निवेश उच्च या निम्न कीमत पर हो सकता है लेकिन एसआईपी में लागत को एक अवधि में फैलाने की अनुमति मिलती है और आपको औसत खरीद मूल्य मिलता है। इस प्रकार, यह रुपये की औसत लागत का भी लाभ देता है।
चरणबद्ध निवेश
SIP के माध्यम से आप प्रति माह कम संख्या में म्यूचुअल फंड यूनिट खरीद रहे हैं। इस प्रकार आपको समय की अवधि में चरणबद्ध तरीके से निवेश करने में मदद मिलती है।
SIP mutual fund में इन्वेस्ट कैसे करें?
अब हम SIP mutual fund में कैसे इन्वेस्ट करें इसे विस्तार से जानते है।
म्यूचुअल फंड योजना का चयन करें
सब से पहले तो आप को निवेश के कारणों को निश्चित करना होगा जिसे से आप नियोजित तरीकें से निवेश की समय सीमा को तय कर सकें। इस के लिए आप अपने आर्थिक bugget के अनुरूप एक बेहतर mutual fund को समझने और चुनने के लिए किसी वित्तीय विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं।
SIP में इन्वेस्ट करने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके का इस्तेमाल कर सकते है। इस लिए हम ने इस आर्टिकल में in दोनों तरीकों के बारे में बताया है।
1. ऑनलाइन SIP इन्वेस्टमेंट
सेबी द्वारा पंजीकृत किसी भी फण्ड मैनेजर के वेबसाइट पर या पंजीकृत app के माध्यम से आप ऑनलाइन SIP mutual fund में इन्वेस्टमेंट कर सकते है।
SIP mutual fund का ऑनलाइन पंजीकरण और निवेश काफी जल्दी हो जाता है और साथ ही यह किसी तरह के परेशानी से मुक्त है, और कागजी कार्रवाई या दस्तावेज़ीकरण के लिए mutual fund के ऑफिस की चक्कर काटने से भी बचाता है जिस से काफी समय बच जाता है।
आप अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ एक ऑनलाइन एमएफ खाता बना सकते हैं और केवाईसी दस्तावेज (पता प्रमाण और पहचान प्रमाण) ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
SIP के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए, आपको अपने आर्थिक बजेट के अनुरूप एमएफ योजना का चयन करना होगा।
जब आपको भुगतान विधियों के लिए कहा जाए, तो SIP के माध्यम से निवेश करने के लिए "SIP Invest" पद्धति का चयन करें। अंत में, आपको अपने लिंक किए गए बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करने होंगे।
2. ऑफलाइन SIP इन्वेस्टमेंट
ऑफ़लाइन विधि एक थकाऊ और समय लेने वाली प्रक्रिया है। फिर भी आप की जानकारी के लिए इस लेख में इस प्रक्रिया को समायोजित किया है।
SIP इन्वेस्टमेंट के ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको "आवेदन पत्र" और "एसआईपी जनादेश" फॉर्म भरना होगा।
फॉर्म पर आप को तिथि, राशि और आवृत्ति के लिए अपनी पसंद का संकेत देना होगा। बाद के सभी SIP Auto Debit हो जाएंगे। यह जनादेश में आपके द्वारा प्रदान किए गए एक स्थायी निर्देश के माध्यम से है।
आप का आवेदन पत्र और जनादेश आप को आप ने चुने हुए mutual fund manager के कार्यालय पहुचने होंगे। या आप किसी एजेंट या ब्रोकर के माध्यम से ही अपना ऑफलाइन account खोल सकते है।
ऑफलाइन आवेदन करते समय आपको आवेदन पत्र में अपने SIP निवेश विकल्प को इंगित करना होगा।
किसी भी तरीके से, सुनिश्चित करें कि आपने SIP निवेश के लिए जाँच/चयन किया है।
भुगतान करें / पैसा ट्रांसफर करें
अंतिम चरण में, आपको SIP निवेश करने के लिए भुगतान करना होगा। पैसा मिलने के बाद म्यूचुअल फंड मैनेजर mutual fund units की खरीद और आवंटन करेगा। जो आपके mutual fund के खाते में दिन के अंत तक यूनिट के रूप में दिखाई देगा।
SIP म्यूचुअल फंड से पैसे कैसे निकालें?
एक निवेशक समय-समय पर या एकमुश्त के रूप में अपने SIP निवेश को वापस लेने का विकल्प चुन सकता है। दूसरे शब्दों में, यदि वे नियमित अंतराल पर कैश आउट करना चाहते हैं तो वे systematic withdrawal plan (एसडब्ल्यूपी) चुन सकते हैं।
दूसरी ओर, एक निवेशक को एकमुश्त राशि की आवश्यकता होने पर एकमुश्त निकासी भी कर सकता है। साथ ही, यदि SIP में लॉक-इन अवधि है, तो वे लॉक-इन समाप्त होने के बाद समय-समय पर निकासी कर सकते हैं। इसके अलावा, धन की न्यूनतम निकासी आवश्यकता को पूरा करना महत्वपूर्ण है।
इस जानकारी का अक्सर प्रकटीकरण दस्तावेज़ में उल्लेख किया जाता है। रिडेम्पशन फॉर्म भरकर कोई भी अपने फंड को रिडीम कर सकता है। वे निम्नलिखित में से किसी भी तरीके से रिडीम कर सकते हैं:
भारत में SIP के लिए निवेश करने के लिए सबसे अच्छा म्यूचुअल फंड कौन सा है ?
SIP के माध्यम से निवेश करने के लिए शीर्ष प्रदर्शन करने वाले म्यूचुअल फंड नीचे दिए गए हैं।
संबोधन
दोस्तों, इस SIP क्या है? SIP in hindi, या SIP का meaning क्या है? के आर्टिकल में हम ने आप को SIP mutual fund के बारे में सभी जानकारी को साझा किया है। जिसे आप को SIP क्या है? यह समझने में मदद मिलेगी और साथ ही आप को SIP के फायदे क्या है? यह भी जानकारी हो जाएगी।
दोस्तों, जीवन को सही ढंग से, सरलता से जीने के लिए नियोजन की सकत आवश्यकता होती है। जीवन में आर्थिक नियोजन काफी महत्वपूर्ण है। इस के लिए सही तरह से निवेश करना और अपने भविष्य को सही तरह से निश्चिन्त करना जरुरी है। हमारा मकसद यही है की इस आर्टिकल के माध्यम से हम आप के पास सही जानकारी को दर्शित कर पायें जिस से आप अपने जीवन के लिए सही निर्णय लेने में सक्षम हो पायें।
यदि आप को हमारा यह प्रयास अच्छा लगता है तो हमारे इस आर्टिकल का उद्देश सफल हो जाता है।
हमारे अन्य आर्टिकल पढने के लिए निचे दिए गये link पर click कर सकते है।

0 टिप्पणियाँ