Nifty meaning के साथ जानेंगे निफ्टी क्या है? Sensex और nifty में क्या है अंतर?
जब भी आप कभी शेयर्स मार्किट की ख़बरों को टीवी या किसी newspaper में देखते हो दो ऐसे शब्द आप को दिखाई या सुनाई जरुर देंगे, वह दो शब्द है sensex और nifty l
जो भी व्यक्ति शेयर मार्किट में इन्वेस्ट करता है वह nifty meaning in hindi और sensex के meaning को अच्छे से समझता है। लेकिन कई ऐसे नए investor होते है या ऐसे लोग जो शेयर मार्किट में invest करने की चाह रखते है वह निफ्टी क्या है? और sensex किसे कहते है? sensex और nifty में क्या फर्क होता है? यह नही समझ पातें। लेकिन दोस्तों अगर आप share market में इन्वेस्ट करने की चाह रखते हो तो आप को nifty meaning को और sensex को समझने के लिए प्राथमिकता देनी आवश्यक है। जिसे आप शेयर बाजार की चाल को समझ सकें। साथ ही भविष्य में शेयर मार्किट में आनेवाली तेजी और मंदी पर अपना ध्यान रख पायें।
इस आर्टिकल में हम आप के लिए nifty meaning in hindi के साथ साथ निफ्टी क्या है? Nifty से हम किस तरह से स्टॉक मार्किट की चाल को देख सकते है? यह जानेंगे। साथ ही sensex और nifty में अंतर को भी स्पष्ट करेंगे। जिस से आप nifty क्या है? यह अच्छे से जान पायेंगे।
स्टॉक एक्सचेंज क्या है?
शेयर बाजार को चलाने के लिए जरूरत होती है स्टॉक एक्सचेंज की। जहां कई कंपनिया अपने शेयर्स को बेचकर कम्पनी के विस्तार एवं विकास के लिए धन इकठ्ठा करती है। और investor उन कंपनियों के शेयर्स को खरीदकर उस कम्पनी में निवेश करते है। जैसे ही कम्पनी मार्किट में grow करती है, कम्पनी के शेयर्स के भाव में भी बढ़ोतरी होती है जिसे बेचकर शेयर्स होल्डर अपना मुनाफा कमाते है।
हमारे देश में दों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज है। एक है बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और दूसरा है नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) यह आप भी जानते होंगे। stock exchange की स्थिति को दर्शित करने के लिए, शेयर मार्किट में तेजी और मंदी की चाल को दर्शाने के लिए अपना एक संवेदी सुचनांक (sensitive index) होता है जिस से शेयर्स में होनेवाले बदलावों को देखा जा सकता है। संवेदी सुचनांक (sensitive index) एक तरह से निवेशकों के लिए शेयर मार्किट में अलग अलग कंपनियों की स्थिति को दिखता है। जिसे निवेशकों के लिए किसी कम्पनी में निवेश करना आसान हो जाता है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (bombay stock exchange) का संवेदी सुचनांक ( sensitive index) है sensex l जिस के बारें में हम ने एक आर्टिकल में विस्तृत तरीकें से आकलन किया है। अगर आप को sensex को meaning के साथ अच्छे से जानना है तो आप निचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर इस आर्टिकल को पढ़ सकते है और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (bombay stock exchange) के इस संवेदी सुचनांक(sensitive index) को अच्छे से समझ सकते है।
[sensex क्या होता है? sensex meaning के साथ जानियें sensex की detail जानकारी ]
Nifty meaning in hindi के साथ जानेंगे निफ्टी क्या है?
जिस तरह से sensex बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (bombay stock exchange) का संवेदी सुचनांक है, उसी तरह nifty नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (national stock exchange) का संवेदी सुचनांक है। जो national stock exchange + fifty इन दों शब्दों को मिलकर बनाया गया है। जिसे आम तौर पर nifty या nifty 50 भी कहाँ जाता हैं। अब हम आप को निफ्टी क्या है? (what is nifty?) यह विस्तार से बताएँगे।
निफ्टी क्या है? What is nifty in hindi
हमारे देश में कारोबार के लिहाज से देखा जाएँ तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(NSE) सब से बड़ा और प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज है। जिस का एक प्रमुख संवेदी सुचनांक है जिसे nifty कहाँ जाता है। जो NSE में 12 प्रमुख सेक्टरों में लिस्टेड कंपनियों में से top 50 कंपनियों के शेयर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
कैसे बनता है निफ्टी?
यह जानना आवश्यक की NSE के संवेदी सुचनांक को किस आधार पर बनाया जाता है। तो आप को पता है किसी भी निवेशक के लिए उस कम्पनी के स्थिति को जानना आवश्यक है जिस में वह इन्वेस्ट कर रहा है। इसीलिए stock exchange में sensitive index होना जरुरी एवं महत्वपूर्ण है जो शेयर्स बाजार के रुख एवं शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों की पोजीशन स्पष्ट रूप से दर्शित कर सकें। इसी आधार पर संवेदी सुचनांक (sensitive index) बनता है।
National stock exchange में लगभग 6000 से भी ज्यादा कंपनियां लिस्टेड होती है, जिन्हें प्रमुख 12 सेक्टरों में विभाजित किया जाता है। उन्ही 12 सेक्टरों में से top 50 कंपनियों को चुना जाता है। जो अपने अपने क्षेत्र में सब से बड़ी कंपनिया होती है। जिनका औसतन market capitalization पुरे बाजार के 60% होता है। उन सभी top 50 कंपनियों के शेयर्स को आधार बनाकर संवेदी सुचनांक (sensitive index) तैयार किया जाता है जिसे nifty या nifty 50 कहाँ जाता है।
Nifty को कैसे calculate किया जाता है?
Sensex और nifty को एक जैसे ही calculate किया जाता है। इस में तदा अंतर यह है की sensex का base year 1978-79 और आधार मूल्य 100 है , तो nifty का base year 1995 है और base मूल्य 1000 है। फ्री फ्लोट मेथड से nifty का कैलकुलेशन किया जाता है।
Nifty कैसे काम करता है?
अब आप यह जानते है की निफ्टी क्या है? अब इस के बाद हम जानेंगे की निफ्टी का काम क्या है? और यह कैसे काम करता है। निफ्टी ऐसे top 50 कंपनियों के शेयर्स को दर्शाने का काम करता है, जो पुरे मार्किट का औसतन 60% कैपिटलाइजेशन को दर्शाती है। जिस से बाजार में में होनेवाली तेजी और मंदी को स्पष्ट देखा जा सकता है।
अगर top 50 कंपनियों के शेयर्स के भावों में बढ़ोतरी होती है तो निफ्टी बढ़ता है जो पूंजी बाजार की तेजी को दर्शाता है और यदि उन लिस्टेड कंपनियों के शेयर्स के भावों में कमी आती है तो nifty भी गिरकर निचे आता है जो बाजार में मंदी की स्थिति को अंकित करता है।
याने nifty जैसे सुचनांक से निवेशकों को बाजार की स्थिति का पता चल जाता है। जो निवेशकों के लिए जरुरी है।
Nifty और देश की economical position
देश की economical स्थिति के साथ स्टॉक एक्सचेंज का गहरा सम्बन्ध होता है, आप सोचते होंगे की देश की अर्थव्यवस्था में nifty जैसे सुचनांक का क्या योगदान हो सकता है? तो शायद आप को यह जानना भी आवश्यक है।
जो कम्पनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड होती है वह देश में कई तरह के रोजगारों का सृजन करती है, और जिस तरह से स्टॉक मार्किट में कम्पनी का प्रदर्शन रहता है वह कम्पनी के growth को दर्शाता है। अगर कम्पनी अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो अधिक रोजगार के सृजन की सम्भावना बढ़ जाती है। जो सीधे तौर पर अर्थव्यवस्था के मजबूती का एक कारण होता है।
अगर कोई कम्पनी स्टॉक मार्किट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और संवेदी सुचनांक (sensitive index) को मजबूत कर रही है, याने जितना ज्यादा भारतीय कंपनियां कैपिटल gain कर रही है उतना ज्यादा टैक्स हमारी अर्थव्यवस्था में जोड़ा जा रहा है। जो हमारे देश के economical position को मजबूत बना रही है।
इसी base पर जब कंपनियां स्टॉक मार्किट में अच्छा प्रदर्शन नही करती और nifty गिरावट दर्ज करता है तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था को भी हानि होती है।
निफ्टी जैसे सुचनांक के फायदे
शेयर मार्किट में निवेश करने वाले व्यक्ति के लिए nifty जैसे सुचनांक के कई फायदे होते है, जैसे
Nifty द्वारा स्टॉक एक्सचेंज की सटीक जानकारी मिलती है जिस के आधार पर एक large cap करनेवाला निवेशक किसी भी तरह के निवेश से एंट्री या एक्सिस्ट ले सकता है।
National stock exchange का स्वरुप स्पष्ट करने में nifty का सब से बड़ा योगदान होता है जो निवेशकों को हमेशा सूचित करता है।
जिस से कई तरह के निवेशक बाजार की स्थिति को जानकर निवेश कर सकते है। बाजार में तेजी और मंदी को समझ सकती है और अपने बढ़ा या कम कर सकती है।
कई विदेशी निवेशक भी sensex और nifty जैसे index का अध्ययन कर स्टॉक एक्सचेंज में निवेश करते है। जिस से हमारी अर्थव्यवस्था में भी उछाल आता है।
जब भी nifty index तेजी से growth होता है तब कई तरह के रोजगारों के सृजन होने की संभावनाओं को बल मिलता है जिस से देश की अर्थव्यवस्था में एक सकारात्मक सोच का निर्माण होता है।
Nifty जैसे सुचनांक से देश के अर्थव्यवस्था का आसानी से पता लगाया जा सकता है, अगर nifty तेजी से आगे बढ़ रहा है तो हमारे देश के अर्थव्यवस्था की स्थिति भी मजबूत होते जा रही है।
Sensex और nifty में क्या है अंतर
अब आप को पूरी तरह से पता है की निफ्टी क्या है? Nifty और sensex दोनों ही स्टॉक एक्सचेंज के संवेदी सुचनांक (sensitive index) है। जहाँ sensex बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सुचनांक है वही nifty नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सुचनांक है। इन दोनों में थोडा ही अंतर है लेकिन दोनों ही एक समान काम करते है।
जहाँ sensex में BSE ( Bombay Stock Exchange) की top 30 कंपनियां लिस्टेड होती है और उन कंपनियों के शेयर्स के आधार पर sensex को दर्शित किया जाता है,वही nifty में NSE (National Stock Exchange) की top 50 कंपनियां लिस्टेड होती है और उन के शेयर्स के आधार पर nifty को दर्शित किया जाता है।
लेकिन निफ्टी को सेंसेक्स के मुकाबले ज्यादा विश्वसनीय माना जाता है, क्यों की BSE में लिस्टेड 30 कंपनियों के मुकाबले NSE में लिस्टेड 50 कंपनियां बाजार की स्थिति और market कैपिटलाइजेशन अच्छे तरीकें से कर सकती है।
बस इन्ही बातों को हम इन दोनों सुचनांक के अंतर में स्पष्ट देख सकते है, अन्यथा दोनों भी सुचनांक एक ही काम करते है जो बाजार के वास्तविक स्थिति का आकलन करना होता है।
12 सेक्टरों में Nifty में सूचीबद्ध की गयी कंपनियों के नाम
ऑटोमोबाइल सेक्टर (कम्पनी नाम) weightage %
फाइनेंसियल सेक्टर (कम्पनी नाम) weightage %
सीमेंट सेक्टर (कम्पनी नाम) weightage %
सिगारेट सेक्टर (कम्पनी नाम) weightage %
सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर (कम्पनी नाम) weightage %
उपभोक्ता सामान सेक्टर (कम्पनी नाम) weightage %
इंजीनियरिंग सेक्टर (कम्पनी नाम) weightage %
धातु और खनन सेक्टर (कम्पनी नाम) weightage %
उर्जा विकास सेक्टर (कम्पनी नाम) weightage %
उर्वरक निर्माण सेक्टर (कम्पनी नाम) weightage %
औषध निर्माण सेक्टर (कम्पनी नाम) weightage %
मीडिया & एंटरटेंमेंट सेक्टर (कम्पनी नाम) weightage %
दूरसंचार सेक्टर (कम्पनी नाम) weightage %
शिपिंग सेक्टर (कम्पनी नाम) weightage %
संबोधन
दोस्तों , Nifty meaning के साथ जानेंगे निफ्टी क्या है? इस आर्टिकल में हम ने आप के लिए nifty इस संवेदी सुचनांक (sensitive index) सम्बन्धी detail जानकारी को आप के सामने प्रस्तुत किया है। और आप के जानकारी तथा ज्ञानवर्धन के लिए हमने nifty 50 में सभी सूचीबद्ध कंपनियों के नाम दिए है। आशा करते है की हमारा यह प्रयास आप के लिए काफी मददगार साबित होगा। nifty सम्बंधित अगर आप की कोई सुचना एवं प्रश्न है तो आप हमें comments कर सकते है।


0 टिप्पणियाँ