LIC IPO में किस के लिए रहेगी 10% हिस्सेदारी आरक्षित-LIC IPO क्या है? LIC IPO की जानकारी hindi में
LIC IPO क्या है? आओ देखते है LIC IPO की पूरी जानकारी hindi में साथ ही LIC पॉलिसीहोल्डरों के लिए इसमें क्या है खुश खबर। आओ जानते है इस आर्टिकल में।
![]() |
| LIC IPO क्या है |
LIC (life insurance corporation) में मौजूदा सरकारी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा के बाद सरकार ने इस के लिए मेगा IPO लाने की तयारी सुरु कर दी है। जो मौजूदा वित्त वर्ष के अंत में आने की विश्वसनिय खबर है। जिस के लिए केंद्र सरकार द्वारा डेलॉयट और SBI caps को फ्री-आईपीओ adviser ट्रांजेक्टर के तौर पर नियुक्त किया है।
इस IPO को देश के इतिहास में सब से बड़े IPO के तौर पर देखा जा रहा है, जिस में LIC पॉलिसीहोल्डरों के लिए 10% हिस्सेदारी रिजर्व रखने की घोषणा वित्तराज्यमंत्री श्री. पंकज चौधरी ने मानसून सत्र के दौरान संसद में की है। जिस के जरियें चालू वित्त वर्ष में विनिवेश और निजीकरण के जरियें 1.75 लाख करोड़ रुपयें जुटाने का लक्ष्य केंद्र सरकार ने निर्धारित किया है।
आओ इसे विस्तार से जानते है, की LIC IPO क्या है? और किस तरह से LIC के पॉलिसीहोल्डरों को इस का फायदा होनेवाला है? देखते है आगे …
IPO क्या है?
Initial public offering याने जिसे “ सार्वजनिक प्रस्ताव” कहाँ जाता है। कोई कम्पनी अपन धन की आवश्यकता को पूर्ण करने के लिए शेयर मार्किट द्वारा (जिसे हम पूंजी बाजार कहते है) अपनी कुछ हिस्सेदारी शेयर्स के माध्यम बेचने के लिए जनता के लिए खुली करती है। ऐसा करने पर कोई कर्ज लिए बगैरे आवश्यक धन को प्राप्त करती है, और जो व्यक्ति उस कम्पनी के शेयर्स खरीदता है उसे निवेशक कहाँ जाता है। वह निवेशक ख़रीदे गये शेयर्स की अनुपात में कम्पनी का मालिकाना हक़ प्राप्त करता है। जो सीधे तौर पर कम्पनी के profit और loss में हिस्सा रख सकता है, या शेयर मार्किट में कम्पनि लिस्टेड होने पर वह शेयर्स की खरीद और बेच कर अपना मुनाफा कमाना सकता है।
अगर आप IPO क्या है इस के बारे में अधिक details के साथ जानना चाहते है तो आप हमारा याह आर्टिकल पढ़ सकते है। जिस में हम ने बड़ी सरल भाषा में IPO क्या है , पूरी detail के साथ समझाया है। यदि आप यह LIC IPO क्या है? के इस आर्टिकल को अच्छेसे समझना चाहते है तो आप को IPO क्या है यह आर्टिकल जरुर पढ़ना चाहिए।
what is IPO in hindi के साथ जानेंगे IPO full form और IPO क्या है? इस की पूरी जानकारी
LIC IPO क्या है? LIC IPO की जानकारी hindi में
दोस्तों, कोरोना जैसे त्रासदी ने कई देशों की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है। जिस के कारण पूरी दुनिया आर्थिक मंदी की चपेट में आ गयी है। अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विनिवेश और निजीकरण के जरियें 1.75 लाख करोड़ रुपयें जुटाने का लक्ष्य केंद्र सरकार ने निर्धारित किया है।
साथ ही केंद्र सरकार इस IPO के जरिये LIC की माली हालत सुधरने का भी प्रयास करेगी। क्यों की पिछले पांच वर्षों में LIC के NPA ( Non Performing Assets ) दुगने हो गये है जिस के चलते पछले कुछ सालों में उत्साहजनक स्थिति नही दिख पाई है।
भारतीय जीवन बिमा निगम (LIC) insurance सेक्टर की देश की सब से बड़ी कम्पनी है।भारतीय जीवन बीमा निगम के 8 आंचलिक कार्यालय और 101 संभागीय कार्यालय भारत के विभिन्न भागों में स्थित हैं। इसके लगभग 2048 कार्यालय देश के कई शहरों में स्थित हैं और इसके 10 लाख से ज्यादा एजेंट भारत भर में फैले हैं।
अब भारत सरकार द्वारा LIC की 25% हिस्सेदारी को बेचने का निर्णय लिया गया है, जिस के लिए निवेश बाजार में IPO लाने की जोरशोर से तयारी चल रही है। जो देश के इतिहास में सब से बड़ा IPO होगा, जिसमें बाजार में खुदरा निवेशकों को भी और साथ में LIC कर्मचारियों और LIC पॉलिसी होल्डरों policy के लिए भी LIC में निवेश करने का स्वर्णिम अवसर आया है। वित्तमंत्रालय ने बयान जारी कर इस की सुचना दी है।
LIC IPO विश्लेषण
विमा क्षेत्र की सब से नामी कम्पनी जो लोगों को एक विश्वास के साथ जोडती है। जिस पर लोग भरोसा करते है साथ देश ही देश के अर्थ कारणों के उद्देश्य से सब से बड़ी कम्पनी भारतीय जीवन बिमा निगम (LIC) है , जिस के 25% हिस्सेदारी को २०२१-२२ में पूंजी बाजार में बेचने का निर्णय केंद्र सरकार द्वारा कर लिया गया है। जिस के लिए सरकार ने LIC की अधिकृत पूंजी को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाकर 25,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है, जिससे अगले वित्त वर्ष में कंपनी की सूचीबद्धता में मदद मिलेगी। फिलहाल 29 करोड़ पॉलिसियों के साथ जीवन बीमा कंपनी की चुकता पूंजी 100 करोड़ रुपये है। LIC की शुरुआत 1956 में पांच करोड़ रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ हुई थी. एलआईसी का संपत्ति आधार 31,96,214.81 करोड़ रुपये है।
उद्देश्य है जीवन बीमा अधिनियम, 1956 में प्रस्तावित संशोधन के अनुसार एलआईसी की अधिकृत पूंजी को बढ़ाकर 25,000 करोड़ रुपये किया जाएगा। इसे 10 रुपये प्रत्येक के 2,500 करोड़ शेयरों में बांटा जाएगा। वित्त विधेयक, 2021 के तहत प्रस्तावित इस संशोधन से सूचीबद्धता प्रतिबद्धताओं के अनुसार बोर्ड का गठन स्वतंत्र निदेशकों के साथ किया जाएगा।
LIC IPO विश्लेषण ( अनुमानित डाटा)
LIC IPO प्रमोटर कौन है?
धन जुटाने के उद्देश्य पूर्ति के लिए कार्य करने वाला व्यक्ति या कोई कम्पनी प्रमोटर होता है। इसलिए LIC के माध्यम से धन जुटाने के उद्देश्य का कार्य कर रही है, यहाँ सरकार अपना 100% दे रही है तो LIC IPO का वास्तविक प्रमोटर केंद्र सरकार है।
LIC IPO की निश्चित तिथि कौन सी है?
आप को पता है सन 2020 के बजट सत्र के दौरान ही LIC IPO की घोषणा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गयी थी। लेकिन अभी तक केंद्र सर्कार द्वारा इस के निश्चित तिथि की घोषणा नहीं की गयी। साथ ही यह भी अभी अनिश्चित है की शेयरहोल्डर इसे कबतक खरीद पाएंगे। लेकिन सरकार की ओर से आनेवाले घोषणा के साथ यह जानकारी भी सभी के साथ निश्चित ही अपडेट की जायेगी।
हम LIC IPO में कैसे निवेश कर सकते है?
दोस्तों, LIC IPO की जानकारी में हम आप को इस के निवेश के लिए जरुरी आवेदन को भी बताने जा रहे है। हम LIC IPO क्या है? के इस आर्टिकल में हम आप को अलग अलग तरह से निवेश प्रक्रिया को बताएँगे।
आप को पता है आज इन्टरनेट का जमाना है तो आज ऑनलाइन निवेश करना कितना आसन और सहज हो गया है जिस के माध्यम से आप अपने घर बैठे LIC IPO में निवेश कर सकते है। इसलिए हम इस आर्टिकल में आप को ऑनलाइन निवेश कैसे कर सकते है यह बताने जा रहे है। यदि आप को यह प्रक्रिया असहज और क्लिष्ट लगती है तो आप अपने ब्रोकर्स से सम्पर्क कर निवेश कर सकते है।
आप LIC IPO में निवेश करने के आप के पास एक demat खाता होना अनिवार्य है। और LIC IPO में निवेश करें के लिए आप की उम्र 18 वर्ष के ऊपर होनी चाहिए, याने 18 वर्ष के आयु के ऊपर कोई भी इस में निवेश कर सकता है। आप इसे में ASBA ,UPI के माध्यम से आवेदन कर सकते है, या किसी ब्रोकर्स से संपर्क कर उनके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
ASBA के माध्यम से LIC IPO के लिए आवेदन
ASBA (एप्लीकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक्ड अमाउंट) भारत के स्टॉक मार्केट रेगुलेटर सेबी द्वारा आईपीओ, राइट्स इश्यू, एफपीएस आदि के लिए आवेदन करने के लिए विकसित एक प्रक्रिया है। जिस के माध्यम से आप LIC IPO में निवेश कर सकते है। हमारे देश में 30 से अधिक बैंक हैं जो ASBA सुविधा प्रदान करते हैं। इसमें सिटी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कॉरपोरेशन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक लिमिटेड, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि सभी प्रमुख बैंक शामिल हैं।
ASBA ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
ASBA में ऑनलाइन आवेदन करना एक सरल प्रक्रिया है, जिसे आप अपने घर बैठे कर सकते है। इस के लिए आप को निम्न बातों को fallow करना चाहिए।
ASBA के माध्यम से LIC IPO के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास ऑनलाइन बैंकिंग सक्रिय होना चाहिए।
अपने अकाउंट में Sign in करें।
मेनू पेज पर, “Request” बटन पर क्लिक करें।
यह आपको IPO Application नामक लिंक पर रीडायरेक्ट करेगा।
IPO का चयन करें जिसे आप लागू करना चाहते हैं और फिर बोली लगा सकते हैं (3 बोलियों तक प्रवेश कर सकते हैं)।
अन्य डिपॉजिटरी विवरण भरें।
ऑर्डर कन्फ़र्म करें।
ZERODHA कंसोल के साथ LIC IPO के लिए अप्लाई करे
ASBA के अलावा आप ZERODHA के माध्यम से LIC IPO के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं । सेबी के नियमों-निर्देशों के अनुसार , अब आने वाले IPO के लिए UPI 2.0 द्वारा समर्थित होना अनिवार्य है और इस प्रकार Zerodha अब IPO एप्लिकेशन का समर्थन करता है ।
zerodha के माध्यम से आईपीओ के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें
कंसोल पर लॉगिन करें
पोर्टफोलियो मेनू में “IPO” चुनें
खुले मुद्दों की सूची से LIC IPO का चयन करें ।
अपनी जेरोधा UPI ID दर्ज करें और Verify पर क्लिक करें । एक बार Verify होने के बाद , बिड को उस क्वांटिटी में Place करे , जो लॉट साइज की एक मल्टीप्ल है , फिर निवेशक प्रकार का चयन करें ।
चेकबॉक्स पर क्लिक करें ( यह पुष्टि करने के लिए कि आप RHP और अन्य दस्तावेज़ पढ़ते है)
अपना विवरण जमा करें
MOTILAL OSWAL के साथ LIC IPO अप्लाई करे
यदि आप पहले से ही ग्राहक हैं या मोतीलाल ओसवाल के साथ डीमैट खाता खोलने की सोच रहे हैं तो आप दो अलग - अलग तरीकों से IPO के लिए आवेदन कर सकते हैं ।
वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन के द्वारा
मोतीलाल ओसवाल की ट्रेडिंग वेबसाइट या मोबाइल ऐप आपको IPO के लिए आवेदन करने का प्रावधान देता है ।
अप्लाई करने के लिए , ऑनलाइन IPO प्रोडक्ट के लिए खुद को पंजीकृत करवाएं ।
रजिस्ट्रेशन के लिए , स्थानीय शाखा पर जाएँ और आवेदन पत्र जमा करें ।
रजिस्ट्रेशन के बाद , आप कुछ ही क्लिक में IPO के लिए आवेदन कर सकते हैं ।
मोतीलाल ओसवाल शाखाओं के द्वारा
ऑनलाइन विधि के अलावा , आप पास के मोतीलाल ओसवाल शाखा में जाकर भी IPO के लिए ऑफ़लाइन आवेदन कर सकते हैं । .
नजदीकी शाखा पर जाएँ ।
ASBA एप्लीकेशन फॉर्म भरें ।
बैंक खाता , पैन नंबर और डीमैट खाता जैसी जानकारी दर्ज करें ।
ब्रोकर आवेदन को आगे की प्रक्रिया के लिए एक्सचेंज को भेज देता है ।
कई और ब्रोकर हैं जो IPO के लिए आवेदन करने के लिए एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करते हैं ।
LIC IPO से जुड़ें कुछ सवाल
LIC IPO क्या है?
उत्तर:- इसका मतलब है कि सरकार LIC जो एक सब से बड़ी बिमा कम्पनी है जो भारत सरकार के अधीन है, सरकार अब इसे शेयर बाजार में लिस्ट कराएगी और IPO के जरिए कंपनी की आर्थिक हैसियत (Economic Value) का पता लगाएगी. साथ ही इस के जरियें चालू वित्त वर्ष में विनिवेश और निजीकरण के जरियें 1.75 लाख करोड़ रुपयें जुटाने का लक्ष्य केंद्र सरकार ने निर्धारित किया है। लिस्टिंग के बाद IPO के जरिए कंपनी में रिटेल निवेशकों को भी इसका हिस्सेदार बनाने का मौका मिलेगा।
LIC IPO लिस्टिंग की तारीख क्या है?
उत्तर:- इस आईपीओ की लिस्टिंग की तारीख घोषित नही की है।
LIC पालिसी होल्डरों को इस का क्या लाभ होगा?
उत्तर:- आईपीओ के इश्यू साइज का अधिकतम 10 फीसदी पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व रहेगा। जिस के चलते पॉलिसीहोल्डर्स भी LIC के शेयर्स खरीद सकेंगे। और मालिकाना हक्क प्राप्त कर सकेंगे।
अगर मैं LIC कर्मचारी हूं तो क्या मुझे छूट मिलेगी?
उत्तर:- आईपीओ विवरण की अभी घोषणा नहीं की गई है।
LIC IPO का लॉट साइज क्या है?
उत्तर:- अभी अपडेट नही है
LIC IPO का अंकित मूल्य क्या है?
उत्तर:- ₹10 प्रति इक्विटी शेयर।
LIC IPO जारी करने की तिथि क्या है?
उत्तर: LIC IPO जारी करने की अवधि घोषित नह की गयी है |
LIC IPO आवंटन तिथि क्या है?
उत्तर: आवंटन की तारीख घोषित नही हुई है
संबोधन
दोस्तों , आप को हमारा यह LIC IPO क्या है? कैसा लगा आप कमेंट कर हमें बता सकते है , हमने LIC IPO की जानकारी हिन्दीमें खास आप के लिए प्रस्तुत की है। दोस्तों हम कभीभी इसी भी तरह के निवेश के लिए प्रोत्साहित नहीं करते, हमारा उद्देश आप के पास सही जानकारी को पहुचना होता है।


0 टिप्पणियाँ