Amazon delivery franchise से जुड़कर शुरू करें व्यापार | amazon franchise in hindi में जानें

 

Amazon delivery franchise से जुड़कर शुरू करें व्यापार | amazon franchise in hindi में जानें 


Amazon delivery franchise
Amazon delivery franchise


Amazon delivery franchise से जुड़कर शुरू करें व्यापार | amazon franchise in hindi में जानें 


कौन ऐसा है जो अमेज़न (amazon ) को नही जानता हो? दुनिया की सब से बड़ी ऑनलाइन मार्केटिंग करनेवाली यह कम्पनी आज दुनिया के हर इंसान के घर तक पहुँच गयी है। इस लिए हम इस आर्टिकल में हम amazon franchise को ले कर business कैसे शुरू करें? यह बताएँगे


Amazon एक बड़ा network होने की वजह से यह कम्पनी दुनिया के कोने-कोने तक पहुचने में सफल रही है। आज की तारीख में amazon कम्पनी के पास दुनिया भर में 100 मिलियन से भी ग्राहक जुड़ें है और पूरी दुनिया में  5 लाख से ज्यादा वर्कर्स amazon के लिए काम कर रहे है। इस से हम कम्पनी के भव्य network का अंदाजा लगा सकते है।


वैसे तो amazon के इंडिया में 36,000 आउटलेट्स ओपन है, फिर भी भारत की कई असे जगह है जहाँ कम्पनी अपने आउटलेट्स ओपन करने के लिए interested है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए, इस लिए ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के पास amazon franchise business से जुड़कर काम करने की oppurtunity है।


इसलिए हम इस आर्टिकल में amazon franchise in india की यह जानकारी आप के लिए लाये है जिसे आप amazon franchise से जुड़कर अपने business को सेटअप कर सकें। तो फिर जानते है amazon franchise in hindi क्या है?


Amazon Franchise India Hindi Amazon एक अमेरिकी ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी है जो 5 जुलाई, 1994 को बेलेव्यू, वाशिंगटन में जेफ बेजोस द्वारा शुरु की गयी थी amazon revenue के हिसाब दुनिया की सबसे बड़ी  इंटरनेट कंपनी है दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक है शुरु में यह कंपनी बुक्स के लिए ऑनलाइन मार्किट प्लेस थी लेकिन आज electronics, software, video games, apparel, furniture, food, toys and jewelry के साथ साथ लगभग सभी चीज के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग करती है |

     (अमेज़न फ्रैंचाइज़ी) Amazon franchise क्या है ?

    Franchise का मतलब आप सभी लोक जानते है इस लिए यह बता कर हम आप का टाइम waste नही करेंगे। सीधे तौर पर कोई कम्पनी अपने विस्तार के लिए franchise या डीलरशिप देती है यह आप भी जानते है। जिस में कम्पनी के साथ साथ franchise प्राप्त करने वाले व्यक्ति को भी लाभ मिलता है।


    जब कोई व्यक्ति amazon  से ऑनलाइन प्रोडक्ट बुक करता है तो ऐसे delivery network के जरियें उस व्यक्ति तक वह प्रोडक्ट कम से कम दिनों में पंहुचा देती है जिन्हें amazon delivery franchise कहाँ जाता है। और शिपिंग चार्ज के माध्यम से amazon delivery franchise की कमाई होती है। 


    हमारे देश में amazon ने 36,000 से भी ज्यादा amazon delivery franchise के आउटलेट्स खड़े किये है लेकिन महानगरों, शहरों तथा ग्रामीण इलाकों में कई ऐसे स्थान है जहाँ आज भी कम्पनी अपना network खड़ा नही कर पाई है इसलिए देश के कई बेरोजगार युवाओं के लिए एक opurtunity है, खासकर ग्रामीण युवाओं के लिए जो amazon franchise programme से जुड़कर अपना एक अच्छा business start कर सकते है।

    Types Amazon Delivery Franchise दो प्रकार की होती है।

    1. Amazon Logistics

    2. Amazon Flex Service


    Amazon Logistics :- amazon द्वारा दी जाने वाली एक सेवा है जिसमें ग्राहकों को उत्पादों की डिलीवरी और शिपमेंट शामिल है । अमेज़न लॉजिस्टिक्स 7 - दिन और यहां तक कि उसी दिन डिलीवरी जैसे विकल्प प्रदान करता है ।थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स पार्टनर दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादों को वितरित करने के लिए अमेज़न का उपयोग करते हैं । यह थर्ड पार्टी पार्टनर  Amazon के कर्मचारी तो नहीं हैं , लेकिन उन्हें Amazon द्वारा स्थापित कुछ नियमों और विनियमों का पालन करना होता है। बीमा , सुरक्षा प्रशिक्षण , लाइसेंसिंग , वाहन आकार आदि के संबंध में तृथर्ड पार्टी पार्टनर द्वारा पालन की जाने वाली ये शर्ते लागू होती हैं


    Amazon Flex Service :- Amazon द्वारा शुरू की गई Amazon Flex सर्विस एक ऐसा प्रोग्राम है जो लोगों ( विशेषकर युवाओं ) को एक घंटे में 120 रु से 140 रु तक कमाने की अनुमति देता है । जिस तरह से यह काम करता है वह यह है कि किसी को अमेज़न की ओर से ग्राहकों को पैकेज और सामान वितरित करना होता है और उन डिलीवरी के लिए भुगतान करना पड़ता है । मुंबई , दिल्ली और बैंगलोर इन तिन्ही शहरों में अभी यह सक्रिय किया गया  है । जल्द ही कंपनी इसे दूसरे शहरों  तथा ग्रामीण इलाकों में भी लागू करेगी। 


    18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति अमेज़न फ्लेक्स कार्यक्रम में शामिल हो सकता है चाहे वह छात्र , पेंशनभोगी , रिक्शा चालक , गृहिणियां , नौकरीपेशा लोग हों । अमेज़न की फ्लेक्स सर्विस के तहत प्रोडक्ट डिलीवर करके हर महीने औसतन 15,000  रुपये तक की कमाई की जा सकती है ।

    Amazon delivery franchise के लिए आवश्यकता 

    Amazon Delivery Franchise के लिए आवश्यकता की  बात करे तो आप जानते है की यह एक delivery business है  जिस में आप को store करने के लिए जगह की जरूरत पड़ती है उसके बाद प्रोडक्ट को डिलीवर करने के लिए vehicle खरीदने पड़ते है किसी भी कम्पनी की franchise प्राप्त करने के लिए कंपनी को फ्रेंचाइजी फीस भी देनी पड़ती है और साथ ही स्टाफ की भी आवश्यकता होती है। और इन सभी के लिए Investment करनी पड़ती है।

    Amazon के Delivery franchise in hindi  के लिए जरुरी आवश्यकताओं को समझते है।

    • Amazon franchise प्राप्त करने के लिए 1000 sq.ft. से 1500 sq.ft  जगह की आवश्यकता 

    • प्रोडक्ट को डिलीवर करने के लिए vehicles

    • Franchise प्राप्त करने के लिए franchise fees 

    • सभी लीगल डाक्यूमेंट्स के साथ जमीन के भी डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता 

    • प्रोडक्ट को डिलीवर करने के लिए स्टाफ 

    • कंप्यूटर, प्रिंटर, बार कोड स्कैनर और इंटरनेट की आवश्यकता 

    • TIN No और GST No होना बहुत जरूरी है।

    जरुरी डाक्यूमेंट्स amazon delivery franchise in hindi के लिए 

     आप को पता है की जैसे किसी भी तरह की franchise को प्राप्त करने के लिए हमें लीगल अग्रीमेंट करने पड़ते है, जिस के लिए हमें KYC वेरीफाई डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है। amazon franchise को प्राप्त करने के लिए भी हमें पर्सनल डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है।

    Personal Document  के अन्दर बहुत से डॉक्यूमेंट होते है जैसे, 

    • ID Proof  के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड ( Pan Card),  वोटर IDकार्ड (Voter Card) जैसे डॉक्यूमेंट 

    • Address Proof के लिए रेशन कार्ड  (Ration Card), इलेक्ट्रिक बिल (Electric Bill) ,

    • Bank Account With Passbook

    • Photograph Email ID , Phone Number ,

    • Other Document  

    • Financial Document

    • GST Number

    Amazon delivery  franchise के लिए आवेदन कैसे करें?

    अमेज़न डिलीवरी फ्रैंचाइज़ी amazon delivery franchise के लिए  हम सरल तरीकें सेआवेदन कर सकते है इस के लिए हमें पहले  Amazon के इस ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। जिस की लिंक हम ने निचे दी है। आप लिंक पर क्लिक कर भी उस वेबसाइट पर जा सकते है।

    https://logistics.amazon.in

    Link पर जाने के बाद आपको Apply Now का ऑप्शन मिलेगा। Apply now पर क्लिक करते ही Create an account का ऑप्शन मिलेगा।  Create an account पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी E-mail ID से Login करना होगा। जिस के बाद इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको Amazon delivery franchise की सारी जानकारी मिलेगी। और यही पर आपको Delivery Service Partner Application फॉर्म को भरकर सबमिट करना होगा। एकबार फॉर्म सबमिट करने के बाद अगर आप उपयुक्त हुए तो कंपनी कुछ दिनों बाद खुद ही आपसे संपर्क करेगी।

    Amazon franchise के अंदर profit मार्जिन

    Amazon delivery  Franchise के अन्दर कंपनी सभी सर्विसेज के हिसाब से अलग अलग प्रॉफिट मार्जिन तय करती है। जिसकी जानकारी आप को कम्पनी से कांटेक्ट कर के मिल सकती है। फिर भी अंदाजन इस franchise business के अन्दर 50,000 से 2 लाख प्रतिमाह कमाई की जा सकती है और 4 से 6 महीने की अवधि के अन्दर इन्वेस्टमेंट वापिस हो सकती है | इसलिए यह business आप के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

    संबोधन 

    दोस्तों, हम ने Amazon delivery franchise से जुड़कर शुरू करें व्यापार | amazon franchise in hindi में जानें के इस आर्टिकल में आप के लिए एक उपयुक्त franchise की जानकारी शेयर की है जिस के माध्यम से आप अपना business स्टार्ट कर सकते है। यदि आप के मन में amazon franchise in hindi से जुड़ें कुछ भी सवाल है, तो हमें comment box में सूचित कर सकते है।


    Franchise सम्बन्धी आर्टिकल 


    D mart franchise business में जानेंगे D’Mart के साथ business कैसे करें


    Ekart logistics से जुड़ें Ekart franchise कैसे लें? जानियें ekart logistics franchise in hindi में


    reliance fresh franchise Hindi में जाने रिलायंस फ्रेश फ्रैंचाइज़ी लेकर कैसे कमायें?


    haldiram franchise से जुड़कर करें व्यापार | haldiram franchise kaise le hindi में जानें |


    Pizza Hut Franchise कैसे प्राप्त करें | पिज़्ज़ा हट फ्रैंचाइज़ी कैसे लें | pizza hut franchise in hindi में जानें


    dr lal pathlabs franchise लेकर शुरू करें अपना डायग्नोस्टिक सेंटर | dr lal pathlabs franchise in hindi में जाने


    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ