इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है? intraday trading in hindi में जानें इसके फायदेमंद टिप्स

इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है? intraday trading in hindi में जानें इसके फायदेमंद टिप्स

 

intraday trading in hindi
intraday trading in hindi

Intraday trading in hindi :-इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है? शेयर मार्किट में सब से रिस्की समझे जाने वाला ट्रेडिंग कैम्पेन है intraday trading। लेकिन आप अपनी समझ और study strategy से intraday trading से कम समय में अच्छा profit कमा सकते है।

इस आर्टिकल में हम intraday trading के बारे में सभी जानकारी को साँझा करेंगे। और intraday trading in hindi के इस आर्टिकल में कुछ ऐसे टिप्स आप को देंगे जो आप के intraday trading के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे।

    शेयर ट्रेडिंग की अनुकूलता 

    आज वतर्मान समय में इन्टरनेट की क्रांति ने पूरी दुनिया को काफी बदल कर रख दिया है। दुनिया के किसी भी कोने की खबर आप को पल भर में मिल जाती है। कंप्यूटर के प्रारूपों को मोबाइल के माध्यम से अपने हाथों में समेटा गया है। इसलिए मोबाइल सिर्फ सम्पर्क करने का ही माध्यम नही बचा है अपितु आप कई तरह के काम अपने मोबाइल से कर सकते है। 


    आज के दौर में शेयर मार्किट की पल पल की खबरे आप के पास तुरंत पहुचं जाती है। साथ ही कई कंपनियों को analysis करना, उस कम्पनी के बारे में जानना, अलग अलग कंपनियों को compaire करना काफी आसान हो गया है। यह शेयर मार्किट में ट्रेडिंग करने के लिए काफी अनुकुलता प्रदान करने वाला है। जिस से हम अपने घर बैठे trading strategy को बनाकर अच्छे से इन्वेस्ट कर सकते है। 

    Intraday trading in hindi में जानें इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है?

    शेयर मार्किट में जल्द से जल्द पैसा कमाना आसन है बशर्ते आप अच्छी strategy के साथ जब इन्वेस्ट करते है। साथ ही आप जोखिम उठाने के लिए अगर तैयार है तो यकीनन आप भी शेयर मार्किट से जल्दी आमिर बन सकते है। 

    शेयर मार्किट में निवेश करने वाला हर निवेशक अपनी अलग strategy के साथ अपनी अलग सोच रखता है इसलिए कोई short turm invest करता है तो कोई long turm invest करने की सोचता है।


    Short turm इन्वेस्ट में भी जो लोग शेयर मार्किट में डेली बेसिस पर पैसा लगाकर मुनाफा कमाना चाहते है उन्हें intraday traders या day traders कहते है। लेकिन यह जरुरी नही है की intraday traders को हर रोज मुनाफा ही हो। उन पर भारी नुकसान उठाने का भी जोखिम हमेशा बना रहता है।


    इंट्रा डे ट्रेडिंग क्या है :-


    शेयर मार्किट में एक ही दिन में शेयर्स को खरीदने और बेचने की प्रकिया को Intraday trading कहाँ जाता है।


    Intraday trading में आप सुबह शेयर्स पर पैसा लगते है और श्याम तक उन शेयर्स को बेचते है। अगर आप के द्वारा खरीदें गये शेयर्स के दाम श्याम तक बढ़ जाते है तब आप को उस में काफी अच्छा मुनाफा हो जाता है। और यदि उन शेयर्स के दाम घटते है तो आप को नुकसान होता है। Intraday trading में शेयर्स खरीदकर उसी दिन बेचने को हम पुर्णतः निवेश तो नही कह सकते क्योंकि इस में एक ही दिन में पैसा लगाकर शेयर्स पर मिलने वाली बढ़त पर मुनाफा कमाना होता है।  इस में आप का फायदा ही होगा यह जरुरी नही होता। इसलिए अच्छे से study कर मार्किट strategy बनाकर ही आप इस में कदम रख सकते है। Intraday trading के लिए आप को फुल टाइम विजिटर होना जरुरी है। जैसे आप को continue शेयर मार्किट में होने वाली हलचल पर नजर रखने के लिए moniter screen  पर अपनी निगाहें टिकी रखनी होती है। जिसे आप शेयर्स के price को predict कर सकें।


    Intraday trading in hindi के लिए strategy कैसे बनाएं?

    Intraday trading के लिए आप के पास एक खास रणनीति होना आवश्यक होता है जिस के लिए आप को अपनी भावनाओं से दूर रहकर अपने दिमागी सोच को विस्तृत करने की जरूरत होती है। साथ ही आप को अगर intraday trading करनी है तो सब से पहले आप को अपना demat account और trading account खोने की आवश्यकता होती है। अगर आप को demat account कैसे ओपन करना है यह नही पता तो आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ सकते है।

    demat account in hindi में जाने डीमैट अकाउंट क्या है इन हिंदी?

    इस के बाद आप को day trading के लिए अपनी strategy बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।

    1. जरुरी है सही स्टॉक का चुनाव करना 

    2. मार्किट ट्रेंड का अभ्यास करें 

    3. High trading volume शेयर्स का करें चुनाव

    4. शेयर्स खरीदने और बेचने का लक्ष्य तय करें 

    5. अपने एक्सपर्ट से बात करें 

    6. शेयर्स बाजार में होनेवाली गतिविधियों से खुद को अपडेट रखें 

    7. Stop loss strategy का इस्तेमाल करें

    8. भावनाओं को नियंत्रित रखें 

    जरुरी है सही स्टॉक का चुनाव करना 

    एक intraday traders होने के नाते सही स्टॉक का चुनाव करना आप का लक्ष्य होना चाहिए। जिस के लिए आप को valuaible स्टॉक पर नजर रखनी चाहिए। जिस के लिए आप को लिक्विडिटी शेयर्स (liquidity shares) को चुनना चाहिए। जो शेयर्स मार्किट में ज्यादा मात्रा में है और आसानी से ख़रीदे और बेचे जाते है उन्हें liquidity shares कहाँ जाता है।

     

    अगर आप ने ऐसे शेयर्स खरीद लिए जिस का खरीददार आसानी से ना मिले तो आप को नुकसान होने की ज्यादा सम्भावना बढ़ जाती है। इसलिए हमेशा अपना लक्ष्य liquidity स्टॉक पर ही रखे जो आसानी से बेचे जा सकें। इस में भी आप को बहुत ज्यादा मात्र में शेयर्स खरीदने से बचना चाहिए। आप को liquidity shares के २ या ३ ही स्टॉक खरीदने चाहियें।


    मार्किट  ट्रेंड (market trand) का अभ्यास करें

    शेयर्स खरीदने के पूर्व आप को मार्किट ट्रेंड का अभ्यास करना जरुरी है क्यों की आप के द्वारा लिए गए फैसलों के खिलाफ मार्किट ट्रेंड है तो शायद आप को भारी नुकसान उठाना पड सकता है। इसलिए कभी भी मार्किट ट्रेंड के खिलाफ फैसलें ना लें।  हमेशा मार्किट ट्रेंड को ध्यान में रखकर ही अपने शेयर्स चुने। और साथ ही अच्छे कोरीवेशनल शेयर्स की खरीदारी करें। ज्यादा वोलाटिलिटी वाले शेयर्स को खरीदने से बचे इस में मुनाफे से ज्यादा नुकसान होने की सम्भावना अधिक होती है।

    High trading volume शेयर्स का करें चुनाव

    High trading वाले शेयर्स हमेशा निवेशकों की पहली पसंद होते है जिस की तरफ निवेशक आकर्षक होते है। जो long turm investor होते है उनका रुझान हमेशा ही high trading valume शेयर्स पर होता है। इसलिए आप को intraday trading में इसका हमेशा फायदा मिलता है।

    शेयर्स खरीदने और बेचने का लक्ष्य तय करें 

    यह आप के strategy का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे अपने दिमाग के द्वारा ही आप कंट्रोल कर सकते है। intraday trading के लिए शेयर्स खरीदने और अपने निर्धारित profit पर शेयर्स को बेचने का लक्ष्य तय करना आप को संयमित रखता है और आप को निर्धारित profit से लाभ ही होता है।  ज्यादा लालच आप को भरी नुकसान करा सकता है। इसलिए बेहतर है की अपने profit का निर्धारण करें और और आप चाहे तो दुसरे स्टॉक में निवेश कर profit कमा सकते है।

    अपने एक्सपर्ट से बात करें 

    आप को पता है की शेयर मार्किट हमेशा ही जोखिमों के अधीन होता है। इसलिए बेहतर है की सब से पहले आप अपने एक्सपर्ट से अच्छे से बात कर सला-मशवरा करें और उस के बाद अपनी  अभ्यासपूर्ण strategy बनाएं। और बाद में आप के एक्सपर्ट कि सलाह और आप की strategy के हिसाब से आप जिस शेयर्स पर पैसा लगाने के लिए कॉंफिडेंट है उसी पर अपनी trading करें।

    शेयर्स बाजार में होनेवाली गतिविधियों से खुद को अपडेट रखें

    शेयर बाजार में होनेवाले बदलाओं को ध्यान में रखकर आप को शेयर्स मार्किट से जुडी  सभी ख़बरों से अपडेट रहना आवश्यक है। day trading करते समय बाजार का रुख और शेयर्स को लेकर चल रही खबरों पर ध्यान होना आवश्यक इसलिए है की आप किस बात का फायदा उठाकर काफी मुनाफा कमा सकते है या ज्यादा नुकसान होने से खुद को बचा सकते है।

    Stop loss strategy का इस्तेमाल करें

    जब आप intraday trading करते है तो आप को stop-loss strategy को जरुर अपनाना चाहियें। stop-loss एक ऐसा ट्रिगर है जो स्वयंचलित रूप से आप के शेयर्स निर्धारित मूल्य पर बेचने के लिए एक्टिव हो जाता है। जब आप शेयर्स खरीदते है और शेयर्स की कीमते बढने के बजाय गिरते चली जाती है ऐसे में stop-loss आप के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है जो आप के नुकसान को कम करता है। 

    भावनाओं को नियंत्रित रखें 

    intraday trading in hindi के लिए आप का प्रोफेशनल होना काफी जरुरी है। साथ साथ आप के विचारों पर नियंत्रण होना भी महत्वपूर्ण है। day trading करते वक्त आप के लिए जरुरी है की आप अपने दिमाग का इस्तेमाल करें ना की भावनाओं का। यदि आप भावनाओं में बह जाते हो तो शायद आप intraday trading में निवेश नहीं ही करों तो अच्छा है। यहाँ पर ज्यादा profit और ज्यादा loss की असीम संभावनाएं होती है जो आप को काफी हर्षित या आहत कर सकती है।  इसलिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण आप के लिए काफी जरुरी हो जाता है।

    Intraday trading की शुरवात करने वाले निवेशकों के लिए जरुरी टिप्स

    • अगर आप को intraday trading करनी है तो पहले खुद को समय देना जरुरी है। कुछ दिनों बाजार की अच्छे से study करों , शेयर्स के कीमतों में होनेवाले बदलाओं को समझों।

    • बाजार को समझने के लिए खुद के आकलन शक्ति को बढाओ। कौन सी बाते बाजार में तेजी या मंदी ला सकती है? किस तरह से शेयर्स की कीमते घटती और बढती है यह आकलन करो।

    • छोटे पैमाने पर अपनी trading शुरू करों जैसे पहले एक या दों शेयर्स खरीदकर बेचों ।

    • अपने एक्सपर्ट से बार बार इसपर चर्चा करों।

    • सही समय का इन्तजार करना सिखों।

    • अपने लाभ और हानी होने की स्थिति में यथार्थवादी दृष्टीकोन रखो।

    Intraday trading के लिए बाजार के नियम 

    सुबह 9:30 बजे trading शुरू हो जाता है और दोपहर 3:30 बजे trading समाप्त हो जाता है। आप को इसी के बिच अपने शेयर्स खरीदने और बेचने होते है। यदि आप किसी कारणवश अपने शेयर्स निर्धारित समय पर नही बेच पायें तो आप के शेयर्स delivery products बन जाते है जो आप सशुल्क ( निर्धारित शुल्क देने के बाद) अपने demat account में रख सकते है। और २ या ३ दिन के उपरांत आप उन शेयर्स को फिर से बेच सकते है।


    ( टिप :- शेयर बाजार हमेशा से ही जोखिमों के अधिन होता है। और intraday trading in hindi में काफी रिस्क होता है। हम इस इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है? के आर्टिकल के माध्यम से आप को intraday trading की जानकारी दे रहे है। आप को शेयर मार्किट या intraday trading  में पैसा लगाने के लिए हम प्रोत्साहित नही करते)

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ