एकता में बल हिंदी निबंध 1 Essay On Unity Is Strength

 

एकता में बल हिंदी निबंध

मानवी जीवन में सामूहिकता का महत्व सबसे ज्यादा है। अकेला आदमी जो नहीं कर सकता वह दो या चार आदमी मिलकर आसानी से कर सकते है। इसलिए मानवी जीवन में एकता का सामूहिकता का महत्व सबसे अधिक होता है।

एकता में बल हिंदी निबंध में हम एकता में बाल लघु कथा को शामील किया है। साथ ही एकता में बल हिंदी निबंध में मानवी विकास के लिए जरुरी एकता को बताया है।

    बचपन में स्कूल में हमारे अध्यापक हमें एकता में बल हिंदी निबंध में  एकता का पाठ पढ़ाते थे। इसके महत्व को समझाने के लिए हमारे अध्यापक सुखी लकड़ियां जमा कर लाते और एक लकड़ी हमें देकर तोड़ने को बोलते। वह लकड़ी आसानी से टूट जाती। बाद में अध्यापक लकड़ियों का गट्ठा हमें थमा देते और कहते इसे तोड़ो। लकड़ियों का गट्ठा हमसे नहीं टूटता और गुरुजी इसी से हमें एकता में बल हिंदी निबंध का अर्थ समझाते।

   आज वही बात हम एकता में बल हिंदी निबंध में एकता के महत्व को विस्तार से जानते है। सामूहिक एकता से हम बदलावों को कैसे लाते है।

सामाजिक, सांस्कृतिक तथा पारिवारिक एकता से हमें क्या फायदे होते है? हम में अगर एकता के भाव न हो तो उसका हमारे जीवन पर क्या असर पड़ता है। यह समझते है।


एकता में बल हिंदी निबंध
एकता में बल हिंदी निबंध


मानव विकास की प्रक्रिया। (
एकता में बल हिंदी निबंध)

   जरा सोचो, बुद्धि के बिना इंसान इस सृष्टि का सबसे कमज़ोर जीव है। यदि कोई प्राणी यह ठान लें इंसान को खत्म करना है तो क्या हम अपनी बुद्धि के बिना उस प्राणी से बच सकते है। हम कतई बच नहीं सकते। हमारे बुद्धि से ही हमने सृष्टि के ज्यादातर जीवों को अपने अधीन कर रखा है।

  जब मानवी उत्कर्ष की प्रक्रिया की शुरवात हुई थी तब हमारे बुद्धि का विकास आरंभ हुआ था। किन्तु हम पूरी तरह विकसित नहीं थे। खुद को Safe रखने के लिए हमें एक दूसरे की जरुरत तो थी। जिसे हम अपनी सुरक्षा कर सकें।

इस तरह सामूहिक संघटनों की शुरवात हो गई। और उसमे ही फिर पारिवारिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक एकता का विकास आरंभ हुआ।  और इसिसे हमारे विकास की भी शुरवात हो गई।  समूह से रहने वाला इंसान गांव बसाने लगा। अपनी  सुरक्षा के लिए समूह में घर बांधकर रहने लगा। अपने उपजीविका के लिए खेती करने लगा। ताप और ठंडी से बचने के लिए कपड़ों कि आवश्यकता को महसूस किया जाने लगा। इस तरह मानवी विकास होता रहा है। यह आप सभी जानते है। सामूहिक एकता के कारण ही मानवी विकास को गति मिली है। और उसी एकता से हम आज धरती के बाहर चांद, मंगल, सूरज जैसे जगहों पर जाने हेतु प्रयास रत है।

सामाजिक एकता से होती है क्रांति। (एकता में बल हिंदी निबंध)

इतिहास में अगर हम झांक कर देखे तो यकीनन इस बात को हम जानते है कि कोई भी क्रांति सामाजिक एकता के बिना संभव नहीं होती। क्रांति याने बदलाव। अकेला व्यक्ति  खुद में किए जाने वाले बदलावों के लिए भी संघर्ष करता है। अकेला व्यक्ति किसी क्रांति की प्रेरणा हो सकता है किन्तु वह अकेला क्रांति नहीं ला सकता। बदलाव नहीं का सकता। उसके लिए सामाजिक एकता की जरुरत होती हैं। इतिहास में हम ऐसे कई उदाहरण देख सकते है जो सामाजिक विषमता, अन्याय तथा गलत प्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाने और बदलावों के स्थिति को पा चुके है।

पूरी दुनिया में अलग अलग जगहों पे हुई क्रांति सामाजिक एकता का ही प्रतीक थी। हमारे देश में अंग्रेजों के वर्चस्व को खत्म करने के लिए हुए स्वतंत्र संग्राम भी सामाजिक एकता की ही अद्भूत मिसाल है। सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग से सामाजिक एकता का प्रदर्शन क्रांति का विशाल रूप ले सकता है। यह पाठ हमने दुनिया को पढ़ाया। इस से बड़ी गर्व की बात और कोई नहीं हो सकती। इससे बड़ा सामाजिक एकता का दूसरा कोई उदाहरण नहीं हो सकता।

Advertisement

सांस्कृतिक एकता हमारे धरोहर को संजोकर रखती है।

सांस्कृतिक एकता जीवन के लिए  मार्गदर्शन तथा हमारे संस्कृति तथा संस्कारों  को उजागर करती है। हम अपने संस्कारों तथा संस्कृति को अकेले नहीं बचा सकते उसके लिए हमें सामूहिकता की जरुरत है। और आगे भी रहेगी। एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक हमारी संस्कृति और संस्कारों को पोहचाना एक अकेला व्यक्ति नहीं कर सकता। इसीलिए सांस्कृतिक एकता का महत्व हमारे जीवन में सबसे ज्यादा है। जिसके कारण हमारे सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया को बढ़ाया जा सकता है।

पारिवारिक एकता  हमारे जीवन के लिए है  जरूरी।

परिवार हमारी पहचान होता है। परिवार से ही हम जाने जाते है। जो मन और हमारी अंतरात्मा से जुड़े होते हैं। पारिवारिक एकता के बिना जीवन संभव तो है लेकिन  हम खुद के भीतर  के आनंद, खुशियां, दुःख, दर्द संवेदनाओं को  दबाकर रखते है जिससे हम अंदर से टूट जाते है। अपनी खुशियों में या अपने दुख में जब हम खुद को अकेला पाते है तब अकेलेपन का दर्द महसूस किया जा सकता है।

अगर हम अपने परिवार से दूर हो जाए, सगे संबंधियों से दूर हो जाए, दोस्तों से दूर हो जाए (यह सब हमारा परिवार ही होते है।) तो किसी संकट के समय में हमारी मदद कोई अनजान व्यक्ति क्यों करेगा। वह हम पर भरोसा क्यो करेगा।  किसी भी संकट के समय हमारे सगे संबंधी रिश्तेदार या दोस्त ही हमारी मदद करने आएंगे।

  पारिवारिक एकता से जुड़ी एक कहानी। (एकता में बल हिंदी निबंध)

एकता में बल हिंदी निबंध की एकता की एक कहानी आप को बताते है। कबूतरों का एक परिवार रोज एक खेत में दाने चुनने आता था।  एक शिकारी नी यह देख लिया। इतने सारे कबूतरों को एकसाथ देखकर उसमे मन में उन्हे पकड़कर पैसा कमाने की बात आई। और उन्हें पकड़ने हेतु उसने एक योजना बनाई। जिस पेड़ के नीचे वह कबूतरों का परिवार दाना चुनने आता था उसके नीचे उसने जाल बिछाया। और जाल पर दाने डाल दिए। दूसरे दिन जब कबूतर वहां आए तब इतने दाने देखकर उनको खाने वहां इकट्ठा हो गए। नीचे की जाल से वह सब अनजान थे।  जैसे ही सब दाना चुनने गए उस जाल में फस गए। और सब फड़फड़ाने लगे रोने लगे।

Advertisement

एकता में बल हिंदी निबंध
एकता में बल हिंदी निबंध


पर कबूतरों में जो मुखिया था वह शांत था। उसने सबको शांत किया और एकता के शक्ति से अवगत कराया। उसने कहां यदि सब मिलकर जोर लगाकर एक साथ उड़ेंगे तो उस जाल को हम उड़ा के जाएंगे और उचे टेकडी पर उनके दोस्त जो कि एक चूहा था उसके पास जाकर जाल को कटवा सकते है।  सबको यह योजना अच्छी लगी।

शिकारी आते देख कबूतरों के मुखिया ने सबको आगा किया और इशारा करते ही सब एक साथ उड़ने लगे। एकसाथ उड़ने के कारण उन्होंने जाल को  ऊपर उठा लिया और जाल के साथ उड़ने लगे।यह देख शिकारी भौचक्का रह गया। कुछ देर उनका पीछा कर निराश होकर वापस लौट गया। सब कबूतरों ने जाल को चूहे के पास ले जाकर  काट लिया और सब आज़ाद हो गए।

यही पारिवारिक एकता की पहचान होती है। जब हम किसी सकंट में होते है तब हमारा परिवार ही हमें साथ देता है। भले कोई साथ छोड़ जाए। किन्तु परिवार ही हमारे साथ खड़ा हो जाता है।

इसलिए हमारे जीवन में  एकता का काफी महत्व है। चाहे वो सामाजिक, सांस्कृतिक या पारिवारिक एकता क्यो ना हो। आशा करते है इस एकता में बल हिंदी निबंध में आप को एकता का महत्व जरुर जान पाए होंगे।

और पढ़े :- मन की एकाग्रता (concentration of mind) बढ़ाने के उपाय।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ