| story of define humility |
विनम्रता का अर्थ। define humility
विनम्रता का अर्थ (define humility) हमारे जीवन को महानता की ओर ले जाती हैं। अगर हमारे पास अच्छे आचार विचार , सत्य, सदाचार, सदभावना, सद्विवेक तथा अच्छा आचरण है तो हमारी विनम्रता इन गुणों को निखारकर हमें एक आदर्श व्यक्ति बनाती है। विनम्र होने से हमारे जीवन की रेटिंग बढ़ती है।लोग हमसे जुड़ने के लिए उत्साहित होते है। जहा विनम्रता है वहां लोगों का जुड़ना स्वाभाविक है। इसलिए हमारे आचरण में रोज के व्यवहार में विनम्रता जरूरी है। आओ समझते है। विनम्रता को परिभाषित करते है। जीवन के मूल्यांकन में विनम्रता का महत्व समझते है। सद्गुणों तथा दुर्गुणों में विनम्रता की विशेषताओं को जानते है ।
हम अच्छे आचरण के साथ विनम्र कैसे हो सकते है? हमारी विनम्रता किसी के घुस्से को कैसे शांत कर सकती है? विनम्र होना क्या कमजोरी का सूचक है? विनम्रता के लिए क्या विशाल दृष्टिकोण की आवश्यकता है? मानवी भावों तथा गुणों को प्रदर्शित करना तथा विनम्रता का अर्थ (define humility) उसी पर निर्भर है? आओ जानते है।
यह भी पढ़े:– आज के व्यस्त जीवन में क्यों हो गया है मेडिटेशन जरुरी? जानिए meditation in hindi के 6 Important facts.
विनम्रता क्या है। विनम्रता का अर्थ (define humility)
जरा सोचिए आप के खाने में नमक नहीं है तो क्या आप वह खाना खा पाएंगे। एक दो बार आप खा भी लेंगे किन्तु क्या रोज बिना नमक का खाना आप खा सकोगे? यही तो वास्तविकता है। सारी चीजे मौजूद होने के बाद भी आप को सिर्फ चुटकी भर नमक न होने के कारण खाना पसंद नहीं आया। किन्तु जरा सोचिए आपके खाने में एक दों चीजे कम भी हो पर नमक सही मात्रा में मौजूद है तो आप उस खाने को बड़े चाव से खाएंगे भी और उसकी तारीफ भी करेंगे। विनम्रता का यही महत्व तो हमारे जीवन में है। नमक के होने या ना होनेसे जिस प्रकार खाने पर फर्क पड़ता है।
उसी प्रकार हमारे जीवन में विनम्रता के होने या ना होने से पड़ता है। यही स्पष्ट रूप से विनम्रता का अर्थ (define humility) भी हो सकता है।
| विनम्रता का अर्थ |
सद्गुणों तथा दुर्गुणों में विनम्रता की विशेषता।
हर इंसान में अच्छे और बुरे गुण मौजूद होते है। जिसे अच्छे गुण आकर्षित करतें है वह अच्छे गुणों को खुद में विकसित करने लगता है। और जो बुरे गुणों की ओर आकर्षित होता है वह बुरे गुणों को विकसित करने लगता है। किन्तु अच्छे गुण वाले व्यक्ति के अंदर के बुरे गुण पूरी तरह समाप्त नहीं होते और ना ही बुरे गुण वाले व्यक्ति के अंदर के अच्छे गुण समाप्त होते है।
विनम्रता अच्छे गुण वाले व्यक्ति के अच्छे गुणों को बढ़ा कर बुरे गुणों को दबाती है। और बुरे गुणों वाले व्यक्ति के भीतर की अच्छाई को उभारती है। जिसके कारण बुरे गुणों वाली व्यक्ति भी कभी कभी समाज में सम्मान की पात्र हो जाती है। यह विनम्रता का अर्थ (define humility) और उसका प्रभाव है।
जीवन के मूल्यों में विनम्रता का महत्व।
सोचिए समुद्र विशाल है। उसकी लहरों में वह ताकद है अगर किसी बड़ी चट्टान पर टकरा जाए तो चट्टान को ध्वस्त कर सकती है। पर किनारे आते आते लहरें कमज़ोर हो कर लौट जाती हैं। समुद्र के लहरों में विनम्रता नहीं होती वह आवेग में किनारों पर आती है। इसलिए किनारों पर आते ही कमज़ोर पड़ जाती है और लौट जाती है। लहरों का कमज़ोर हो कर लौट जाना ही समुद्र को सीमाओं में बांध देता है।
किन्तु नदी की लहरे आवेग में आगे नहीं बढ़ती वह विनम्र भाव से पानी के साथ आगे बढ़ते जाती है। और विनम्रता से बढ़ते बढ़ते समुद्र से आकर मिलती है और अपने लक्ष्य को पाती है। इस प्रकार विनम्रता हमारे जीवन के मूल्यों को बढ़ाकर अपने लक्ष्य की ओर सफलता की ओर बिना शोर किए ले जाती है।
| विनम्रता का अर्थ |
यह भी पढ़े:–मन की शांति के लिए हमें क्या करना चाहिए?
आचरण में विनम्रता का होना जरूरी है।
हिंदी में एक कहावत है। जो झुक़ नहीं सकता वह टूट जाता है। और जो झुकता है वह कभी टूटता नहीं। इंसान के स्वभाव में भी लचीलेपन का होना जरूरी है। जो विनम्रता से ही आता है। जीवन में अकेलापन, उदासीनता, नैराश्य तथा विफलता को हमेशा दूर रखने के लिए हमें विनम्र होना बहुत जरूरी है। अगर हमारे आचरण में विनम्रता हो तो लोग हमसे प्यार करेंगे। हमारे साथ नजदीकियां बढ़ाएंगे।
पर अगर हमारे आचरण में कठोरता हो तो लग हमसे बात करने से डरेंगे। हमसे दूर रहेंगे। जिससे हम अकेलेपन और उदासीनता के शिकार हो सकते है जैसे आग जब क्रोध में होती है तब हर किसी चीज को जलाकर राख कर देती है।और जब विनम्र होती है तो दीपक बनकर अंधेरा दुर कर रोशनी से राह दिखती है। उसी तरह क्रोध और अहंकार हमारे भीतर होते है तो हम जीवन को तबाही की तरफ धकेल देते। और हमारे आचरण में अगर विनम्रता हो तो मुश्किलों में भी मंजिल की राह मिल जाती है जिसे जीवन में सफलता को हासिल करना सरल हो जाता है।
क्या विनम्रता हमारी कमजोरी होती है।
नहीं विनम्रता कभी भी कमजोरी नहीं हो सकती क्यो की विनम्र होना नी अपने आप में महानता का लक्षण होता है। दुनिया में ऐसे कई महान विभूतियों ने यह साबित किया है। जो जंग बल, शस्त्र, या लड़ाई सेंही जीती जाती वह सच्ची निष्ठा और विनम्रता से जीती जा सकती है। महात्मा गांधी, नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जैसे कई महात्माओं ने दुनिया को अपने विनम्रता के आचरण से जीता है। दुनिया में सत्य, शांति, अहिंसा और विनम्रता का अर्थ (define humility) और महत्व को अधोरेखित कर दिया है।
हमारे मन में विनम्रता के भावों को उत्पन्न करने के लिए हमें हमारे अहंकार ,क्रोध तथा खुद के दुर्गुणों से लड़कर मन को नियंत्रित कर सत्य और शांति को मन में स्थापित करना होता है। इसलिए विनम्रता कभी भी कमज़ोर नहीं हो सकती।
विनम्रता के लिए मन का विशाल दृष्टिकोण होना आवश्यक है।
विनम्रता का अर्थ (define humility) जानने के लिए खुद में संयम और क्षमाशीलता का होना आवश्यक है। तभी हम विनम्र हो सकते है। विनम्रता से हमारे कुछ दुर्गुणों को अनदेखा किया का सकता है।
उससे जुड़ी एक कहानी।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक उच्च अधिकारी के विदाई का समापन कार्यक्रम था। उसमे देश के जाने माने नेतागण सभी उच्च अधिकारी तथा उनकी पत्नियां भी सम्मिलित थी। कार्यक्रम शुरू हुआ प्रधानमंत्री जी ने उस अधिकारी का सत्कार कर सम्मानित किया। सब अधिकारियों तथा मंत्रियों ने उसे विदाई दी। फिर खानपान का कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम अपने रंग में था। उच्च अधिकारियों की पत्नियां काफी सजधज कर कार्यक्रम में शामिल हुई थी। तभी एक कोने में एक साधारण सी महिला भोजन कर रही थी।
सभी औरतों को वह महिला खल रही थी। पर बोल कोई भी भी रहा था। उनमें मन में उस महिला के प्रति गुस्सा था। उन्हे लगा किसी चपरासी की पत्नी यहां छुपकर खाना खा रही है। फिर सभी ने उसे पूछने के लिए पास बुलाया। वह महिला उनके पास आई।सब औरतों ने उनसे पूछा, “आप के पति क्या करते है?” तब उस महिला ने जबाव दिया, ” मेरे पति यहां काम करते है।”
तब बाकी औरतों को थोड़ा गुस्सा आया पर गुस्से को दबाकर रख उन्होंने फिर पुछा, ” आप के पति क्या काम करते है?” तब उस महिला ने फिर जबाव दिया ” मेरे पति प्रधानमंत्री है।” यह सुनकर सभी महिलाओं की आंखें फटी की फटी रह गई।और फिर सबने उनको घेर लिया।सब उनसे बात करने के लिए उत्साहित होने लगी। तब वह महिला घबराकर अपने पति के पास चली गई। उस महिला का नाम था गुलशरण कौर और उसके पति का नाम था डॉ. मनमोहन सिंह। विनम्रता ही व्यक्ति को पहचान देती है। महान बनाती है।
विनम्रता का अर्थ (define humility) मानवी गुणों को प्रदर्शित करती है।
यकीनन विनम्रता से हमारे अच्छे बुरे गुणों को जानकर बदलाव करना हमारे लिए आसान हो जाता है। जो कार्य धन, बल, अहंकार नहीं कर सकते वह कार्य विनम्रता से हो जाता है। आचरण में विनम्रता ही हमारा विकास करती है ।
और पढ़ें :- जीवन में शिक्षा का महत्व। shiksha ka mahatva ( basic facts of important education )

0 टिप्पणियाँ